फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will give five crore rupees to help Uttarakhand

मदद: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार, सीएम ने की घोषणा, दवाइयां, कपड़े और टेंट भी भेजे जाएंगे

Wed, 20 Oct 2021 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 11:52 PM IST
सार

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई लगातार तेज बारिश के कारण कई नदियां नाले उफान पर आ गए। कई जगह भूस्खलन के कारण जान माल का नुकसान भी हुआ है। कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इस प्राकृतिक आपदा के कारण उत्तराखंड में हुए नुकसान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी मदद को हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
Haryana government will give five crore rupees to help Uttarakhand
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से उत्तराखंड सरकार को इस संकट की घड़ी में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता के अलावा हरियाणा सरकार की तरफ से टेंट, आवश्यक कपड़े और दवाइयां भी भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड आपदा: कुमाऊं में सात और लोगों के शव हुए बरामद, मृतकों की संख्या 55 पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड में बेमौसम बारिश के कहर से आई आपदा के कारण 55 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में सभी नदियां नाले उफान पर हैं। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटक भी इस आपदा के कारण परेशान हुए हैं। कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी इलाकें भी प्रभावित हुए हैं।

केंद्र सरकार भी राहत बचाव के लिए उत्तराखंड पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को फोन कर आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। बुधवार की देर रात देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डेरा डालने की सूचना है। गुरुवार को वह प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed