फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government transferred Sirsa SP after attack on deputy speaker vehicle by protesters

विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला: सरकार ने सिरसा के एसपी को हटाया, 100 किसानों के खिलाफ केस भी दर्ज

Tue, 13 Jul 2021 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सिरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सिरसा Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 12:17 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सिरसा के एसी का तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक एचपीएस भूपेंद्र सिंह का तबादला आईआरबी भोंडसी कर दिया गया है। अर्पित जैन नए एसपी होंगे। दरअसल, रविवार को सिरसा में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हुए हमले का हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
Haryana government transferred Sirsa SP after attack on deputy speaker vehicle by protesters
प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी का शीशा तोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार ने विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा की गाड़ी पर रविवार को हुए हमले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सोमवार देर शाम सिरसा एसपी को बदल दिया। आईपीएस अर्पित जैन सिरसा को नया एसपी बनाया गया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक एचपीएस भूपेंद्र सिंह का तबादला आईआरबी भोंडसी किया गया है। 

विज्ञापन


अर्पित जैन अभी डीसीपी बल्लभगढ़ और फरीदाबाद मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रविवार को सिरसा में किसान आंदोलनकारियों ने डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर डंडों, पत्थरों से हमला कर शीशे तोड़ दिए थे। हमले में डीएसपी समेत आठ पुलिस जवान घायल हुए थे। 
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर ने सुरक्षा घेरा टूटने की जानकारी मनोज यादव को दी थी। इससे सरकार एसपी की कार्यप्रणाली से खुश नहीं थी। सोमवार को आईजी ने सिरसा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट सरकार को दी, उसके बाद देर शाम गृह विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी कर एसपी को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता प्रहलाद सिंह समेत 100 लोगों पर मामला दर्ज
विधानसभा उपाध्यक्ष की कार पर पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस ने किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, हरचरण सिंह पंजुआना समेत 100 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला कल्याण अधिकारी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सुशील कुमार की शिकायत पर सोमवार को किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार किसानों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करने, सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकार के खिलाफ बगावत करने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि डिप्टी स्पीकर का पद सांविधानिक है। वह किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में वह कार्यक्रम में शामिल होने और नियमों की उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। 

आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 
सोमवार को हिसार रेंज आईजी राकेश आर्य ने सिरसा में पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल, कार्यक्रम स्थल और घायल हुए कर्मचारियों का हालचाल भी जाना। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके द्वारा सिरसा जिले का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। घटनास्थल और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया है।  

यह है मामला 
रविवार को सीडीएलयू में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक थी। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या देवीलाल चौटाला व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान भाजपा नेताओं का विरोध करने सुबह से ही काले झंडे लेकर सीडीएलयू के तीनों गेटों पर धरना देकर बैठ गए। 

बैठक समाप्त होने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीडीएलयू से बाहर निकलती विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान किसानों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस अब विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य वीडियो और फोटो का सहारा लेकर असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। बीते दिन रही कमियों पर कुछ नहीं कहा जा सकता। - राकेश आर्य, आईजी, हिसार रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed