{"_id":"5fbe47a038eae650d25e6e44","slug":"haryana-government-stopped-roadways-bus-service-in-punjab-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नहीं जाएंगी हरियाणा की रोडवेज बसें, चंडीगढ़ ने भी दिल्ली की बस सेवा ठप की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब नहीं जाएंगी हरियाणा की रोडवेज बसें, चंडीगढ़ ने भी दिल्ली की बस सेवा ठप की
Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
पंजाब चंडीगढ़ बस:
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंजाब में रोडवेज बस सेवा बंद कर दी है। सभी डिपो प्रबंधकों को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं आपात स्थिति के लिए अतरिक्त बसों के इंतजाम का आदेश भी सरकार ने जारी किया है। हरियाणा में फरीदाबाद और कैथल समेत कुछ जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
आज और कल दिल्ली नहीं जाएंगी सीटीयू की बसें
किसानों के प्रदर्शन के चलते सीटीयू ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने वाली बसों को 27 नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया है। कई किसान चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर भी बैठ गए हैं, इसलिए 25 से 27 नवंबर तक चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस सेवा दिल्ली के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए भी इस कारण बस सेवा प्रभावित रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह पूछताछ के बाद ही अपनी यात्रा के लिए योजना बनाएं। इसके लिए वे 0172-2700006 आईएसबीटी-17 और 0172-2624403 व 0172-2624413 आईएसबीटी-43 पर संपर्क कर सकते हैं।