गुरुग्राम समेत इन चार जिलों से भी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
- पंचकूला बस अड्डे तक रोजाना मिलेगी परिवहन सुविधा
- ऑनलाइन बुकिंग से ही मिलेगी सीट, दस से कम सवारियों पर रद्द होगा रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने 10 जिलों के बाद चार और जिलों से रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। अब गुरुग्राम, जींद, चरखी दादरी व फतेहाबाद से पंचकूला बस अड्डे तक आवागमन किया जा सकेगा। चंडीगढ़ आने के इच्छुक भी पंचकूला पहुंचकर गाड़ी से आ सकेंगे। परिवहन विभाग ने रोजाना बसें चलाने का समय व रूट भी तय कर दिए हैं। बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
बुकिंग पर ही बस अड्डे में आकर सीट पा सकेंगे। दस से कम सवारियां होने पर रूट रद्द कर दिया जाएगा। सवारियों को उनकी राशि लौटा दी जाएगी। बस में अधिकतम 30 सवारियां यात्रा कर सकती हैं। अभी फरीदाबाद, झज्जर, नूंह, पलवल, सोनीपत इत्यादि जिलों में बस सेवा को शुरू नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के 10 जिलों के 29 रूटों पर आज से दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी
सोमवार से दिल्ली के लिए भी बसों की बुकिंग शुरू हो गई। दिल्ली से हरियाणा के जिलों के लिए रोडवेज बसें चलेंगी। सरकार की अनुमति के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कई जिलों के लिए बस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। बस टिकट के लिए https://ors.hartrans.gov.in/ बुकिंग कर सकते हैं।
बसों के रूट व समय
गुरुग्राम – पंचकूला – गुरुग्राम
गुरुग्राम से सुबह 8 बजे
जींद – पंचकूला – जींद
जींद से – 12 बजे
पंचकूला से – 6 बजे
फतेहाबाद – पंचकूला – फतेहाबाद
फतेहाबाद से - सुबह 7:45 बजे
पंचकूला से – 2:15 बजे दोपहर
चरखी दादरी – पंचकूला – चरखी दादरी
दादरी से – 1 बजे दोपहर
पंचकूला से – 7 बजे सुबह (अगले दिन)
दिल्ली से समय सारिणी
- दिल्ली से अंबाला कैंट 9:30 बजे सुबह
- दिल्ली से भिवानी 9 :बजे सुबह
- दिल्ली से कैथल 9 बजे सुबह
- दिल्ली से पलवल 9:30 बजे सुबह
- दिल्ली से नारनौल 9:30 बजे सुबह
- दिल्ली से पंचकूला 9:45 बजे सुबह
- दिल्ली से सिरसा 9: बजे सुबह