{"_id":"58d3e6054f1c1b8a591a3187","slug":"haryana-government-now-pay-100-hrs-employment-for-graduate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,अब सरकार देगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,अब सरकार देगी काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान स्नातकों को 100 घंटे काम
- फोटो : Demo Pic
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए सरकार ने नई योजना तैयार की है। हरियाणा में सरकार की तरफ से प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सक्षम युवा योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से विज्ञान स्नातक युवाओं को 100 घंटे काम मुहैया करवाया जाएगा।
पहले चरण में केवल विज्ञान स्नातक ही इस योजना में शामिल होंगे। इसके बाद कॉमर्स व कला संकाय से स्नातक बेरोजगार युवाओं को भी 100 घंटे काम के बदले मानदेय दिया जाएगा। सरकार ने पिछले वर्ष सक्षम युवा योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत स्नातकोत्तर बेरोजगार युवाओं को 100 घंटे काम के बदले 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, जबकि 6 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।