{"_id":"60744b2e8ebc3ed4c3763809","slug":"haryana-government-imposed-night-curfew-due-to-covid-19-cases-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बढ़ी सख्ती : पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, रात नौ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बढ़ी सख्ती : पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, रात नौ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक
Tue, 13 Apr 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:52 AM IST
सार
पुलिस सख्ती से लोगों से रात्रि कर्फ्यू का पालन करवाएगी। हालांकि इस दौरान अवाश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों की आावाजाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू लागू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा सरकार ने भी पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। हरियाणा में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक आम आदमी की आवाजाही पर रोक रही। पुलिस ने सख्ती से लोगों से रात्रि कर्फ्यू का पालन करवाया। हालांकि इस दौरान अवाश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों की आावाजाही जारी रहेगी। रात्रि कर्फ्यू का आदेश सोमवार से ही प्रभावी हो गया। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना ने हरियाणा में पिछले पांच महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 20981 तक पहुंच चुकी है। 26 नवंबर 2020 को 20948 सक्रिय मामले थे। इसके अलावा, गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 263 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा में घातक हुआ संक्रमण : 3440 नए पॉजिटिव मिले, 16 की जान गई, पांच माह का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश में 3440 नए केस मिले, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नए साल में पहली बार रिकवरी दर घटकर 92.35 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि संक्रमण गति बढ़कर 4.82 प्रतिशत पहुंच गई है। जींद में तीन, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, अंबाला, हिसार, भिवानी में दो-दो और सिरसा, हिसार व गुरुग्राम में एक एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।
स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु गृह 30 अप्रैल तक बंद
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा में सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शिशु गृह और पहली से आठवीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। सरकार ने डीसी को निरीक्षण का जिम्मा सौंपा है। कोरोना को लेकर जारी आदेश की वे मुनादी कराएंगे। इनका उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि सभी 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्र, कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए संचालित 102 शिशु गृह 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। इस अवधि के बाद कोरोना संक्रमण की दर और हालात को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब : 105 साल की करतार कौर ने पेश की मिसाल, 80 वर्षीय बेटे और परिवार संग लगवाया कोरोना का टीका