फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government gave big relief to three and a half lakh farmers

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: फसली ऋण अदायगी की तारीख बढ़ाई, 3.5 लाख किसानों को मिलेगी राहत

Mon, 28 Jun 2021 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Jun 2021 10:55 PM IST
सार

कोरोना काल में परेशान लाखों किसानों को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने फसली ऋण अदायगी का तारीख को बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana government gave big relief to three and a half lakh farmers
किसान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोविड की मार झेल रहे साढ़े तीन लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। फसली ऋणों की अदायगी के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत प्राप्त होगी।

विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि रजिस्ट्रार सहकारी समितियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से दिए गए फसली ऋणों की अदायगी अब किसान नई तिथि के अनुसार कर सकेंगे।
विज्ञापन


सरकार के निर्णय के तहत रबी फसल के ऋण की भुगतान तिथि एक सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक थी। भुगतान 30 जून, 2021 या इससे पूर्व कर सकते थे। सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 अगस्त, 2021 कर दिया गया है। इसी प्रकार खरीफ फसल 2021 के ऋण भुगतान की तिथि 1 मार्च, 2021 से 31 अगस्त, 2021 तक थी। इसे बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 तक कर दिया है। किसानों की भलाई में सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है । अन्य वर्गों के साथ ही किसानों को भी कोरोना ने खासा प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed