फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government formed committee for saraswati river

बड़ी पहल, जल्द धरती पर बहने लगेगी सरस्वती

Sun, 13 Sep 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 13 Sep 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
haryana government formed committee for saraswati river

सरस्वती को धरा पर लाने के लिए भाजपा सरकार ने खास पहल की है। इसके तहत सरकार ने कमेटी का  गठन किया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि आदिबद्री को अंतरराष्ट्रीय कृष्णा सर्किट में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


वे रविवार को गांव मुगलवाली में सरस्वती नदी पुनउऱ्त्थान परियोजना के अवलोकन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीएम ने सरस्वती की पवित्र धारा के जल का आचमन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


यह कार्य महंत विनय स्वरूप, आचार्य शास्त्री ने संपन्न कराया। इसके बाद डीडीपीओ गननग दीप व डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने सीएम को सरस्वती धारा के प्रवाहित होने का मैप प्लान दिखाया और बताया कि क्षेत्र में कहां से कहां तक सरस्वती नदी प्रवाहित होगी।  सीएम ने डीसी को सरस्वती नदी की खुदाई के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा आदिबद्री

haryana government formed committee for saraswati river

सीएम ने कहा कि आदिबद्री क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो तीन साल में केंद्र के सहयोग से यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध हो जाएगा। पूरी दुनियां सरस्वती नदी के इतिहास और महत्व को जानने के लिए लालायित है।

उन्होंने कहा कि भले ही समय के फेर से इस नदी का प्रवाह बदल कर पानी घग्गर, मारकंडा, गंगा व जमुना में चला गया हो लेकिन धरती के नीचे यह नदी आज भी बहती है। सेटेलाइट की तस्वीर में आज भी इसके प्रवाह की झलक मिलती है।

आदिबद्री के उद्गम स्थल से होती हुई यह नदी राजस्थान, गुजरात से बहते हुए सिंधु सागर में गिरती है। इसके विकास होने से पूरे क्षेत्र के लोगों को खासकर पर्यटन के रूप में लाभ मिलेगा।

इस दौरान सीएम के साथ पर्यटन, सांस्कृतिक एवं नागरिक विमानन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा,  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, परिवहन राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, लाडवा के विधायक पवन सैनी, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, साढौरा के विधायक बलवंत सिंह, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपाल सिंह खदरी व जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed