फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government cancelled 10th class exam due to covid cases surge

घातक हुआ कोरोना : हरियाणा सरकार ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं की परीक्षा पर फैसला अभी नहीं

Thu, 15 Apr 2021 01:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। हालांकि 12वीं की परीक्षा पर कुछ दिन में फैसला होगा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित की थी।

विज्ञापन
Haryana government cancelled 10th class exam due to covid cases surge
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। हालांकि 12वीं की परीक्षा पर कुछ दिन में फैसला होगा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित की थी।

विज्ञापन


12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होनी थी। दोनों ही परीक्षाओं का शेड्यूल दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक का था। परीक्षाएं 22 मई तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार को 10वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू के दौरान दूसरे राज्यों के पास मान्य होंगे या नहीं ? पढ़ें- सरकार का यह अहम निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू हुआ संक्रमण, एक दिन में 5398 केस, 18 की मौत
बुधवार को कोरोना के 5398 मामले सामने आए, जबकि एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में 22 मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम में सबसे अधिक 1115 केस मिले हैं, जबकि आठ ऐसे जिले हैं, जहां पर 200 से अधिक और 838 के बीच नए संक्रमण के मामले मिले हैं।

फरीदाबाद में 838, सोनीपत 387, हिसार 261, अंबाला 202, करनाल 359, पंचकूला 276, यमुनानगर 219, जींद में रिकार्ड 378 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार, पानीपत में 188, रोहतक 184, कुरुक्षेत्र 156, सिरसा 170, भिवानी 110, झज्जर 160 व फतेहाबाद में 165 मरीज मिले हैं।


पहली बार प्रदेश में रिकवरी दर घटकर 90.68 प्रतिशत और संक्रमण दर बढ़कर 4.95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुधवार को करनाल में तीन, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला में दो-दो और भिवानी, सिरसा, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक एक मरीज की मौत हुई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 361 पहुंच गई है। 301 मरीजों को ऑक्सीजन और 60 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि एक्टिव केसों का आंकड़ा 27421 पर पहुंच गया है।

सीडीएलयू की शैक्षणिक गतिविधियां बंद
सिरसा जिले में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सीडीएलयू में शैक्षणिक गतिविधियां 19 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं। भिवानी में 13 विद्यार्थी, चार शिक्षक, भाजपा नेता, ईएसआई अस्पताल की चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चरखी दादरी में एक छात्रा समेत 29 संक्रमित मिले हैं।

यह भी पढ़ें- उच्च रक्तचाप और कोरोना के बीच है लिंक? घर से निकलने से पहले पढ़ लें विशेषज्ञों की ये सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed