CET Haryana 2022: 13700 बसों से परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त पहुंचेंगे अभ्यर्थी, ऐसे बुक करें अपनी सीट
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी बसों के लिए रूट नंबर निर्धारित किए गए हैं। जिस जिले से दूसरे जिले में बसें जाएंगी और आएंगी उन सभी बसों का रूट नंबर एक ही होगा और परीक्षार्थी अपने निर्धारित रूट नंबर की बस से ही परीक्षा केंद्र के नजदीकी बस स्टैंड तक यात्रा करेंगे और उसी रूट नंबर की बस से ही वापसी यात्रा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
5 और 6 नवंबर को होने वाली सीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त पहुंचाने और वापसी के लिए हरियाणा सरकार ने कुल 13700 बसों की व्यवस्था की है। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिवारिक सदस्य को भी परीक्षा केंद्र तक लाने और वापसी के लिए भी मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।
सहायक अपने परिवार पहचान पत्र को दिखाकर ही इस सुविधा का लाभ ले पाएगा। हरियाणा राज्य परिवहन की लगभग सभी साधारण बसें इस व्यवस्था के लिए प्रयोग में लाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा के दोनों दिन सामान्य बसें कम उपलब्ध रहेंगी, इसलिए किसी विशेष अथवा अति आवश्यक कार्य के लिए ही यात्रा के लिए निकलें।
सीईटी परीक्षा में लगभग 11 लाख 36 हजार उम्मीदवारों के बैठने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नजदीकी उपमंडलीय बस अड्डे अथवा नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र के नजदीकी उपमंडलीय बस अड्डे अथवा जिला स्तरीय बस अड्डे तक पहुंचाने व वापस लाने की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। जिला स्तर पर उपमंडलीय बस अड्डे अथवा जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने की व्यवस्था जिला के अतिरिक्त उपायुक्त के अधीन गठित कमेटी द्वारा की जाएगी।
सुबह की शिफ्ट के लिए 7 बजे और शाम की शिफ्ट के लिए 12 बजे संबंधित परीक्षा केंद्रों के नजदीकी बस अड्डों पर पहुंचाने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र में प्रात:कालीन शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे और सांयकाल की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे का निर्धारित किया गया है। इसलिए हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा परीक्षार्थियों को प्रातकालीन शिफ्ट के लिए सुबह 7:00 बजे और सांयकाल शिफ्ट के लिए दोपहर 12:00 बजे संबंधित परीक्षा केन्द्रों के नजदीकी बस अड्डों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार, वापसी के लिए संबंधित नजदीकी बस अड्डों से प्रातकालीन शिफ्ट समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक और सांयकाल की शिफ्ट के परीक्षार्थियों की वापसी के लिए शाम 5:00 से 6:30 बजे तक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
आने-जाने वाली बसों का रूट नंबर एक ही होगा
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी बसों के लिए रूट नंबर निर्धारित किए गए हैं। जिस जिले से दूसरे जिले में बसें जाएंगी और आएंगी उन सभी बसों का रूट नंबर एक ही होगा और परीक्षार्थी अपने निर्धारित रूट नंबर की बस से ही परीक्षा केंद्र के नजदीकी बस स्टैंड तक यात्रा करेंगे और उसी रूट नंबर की बस से ही वापसी यात्रा करेंगे।
अग्रिम बुकिंग करें परीक्षार्थी
हरियाणा राज्य परिवहन की वोल्वो और अंतरराज्यीय बसें यथासंभव निर्धारित समय सारणी अनुसार चलती रहेंगी। सभी महाप्रबंधकों को डिपो, सब डिपो के बस अड्डों पर अग्रिम सीट बुकिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी 3 नवंबर को सुबह 9 बजे से 4 नवंबर को शाम 5 बजे तक अपने नजदीकी डिपो, सब डिपो में जाकर अग्रिम बुकिंग करा सीट नंबर सुरक्षित कर सकेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 सब डिपुओं से लगभग 3097 बसों का संचालन करते हुए प्रतिदिन 8.93 लाख किलोमीटर दूरी तय करता है और प्रतिदिन लगभग 4.35 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करता है।