फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana, Electric Theft, CM, Birendra singh, Captan Ajay yadav, Randeep singh surjewala

सीएम के गांव में 80 फीसदी बिजली चोरी

Fri, 28 Feb 2014 08:50 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana, Electric Theft, CM, Birendra singh, Captan Ajay yadav, Randeep singh surjewala
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह के गांव डूमरखां, बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी के गांव, उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के पुराने विधानसभा क्षेत्र नरवाना के कई गांवों और स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र नारनौल के कुछ गांवों में 80 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी हो जाती है।
विज्ञापन


इस चोरी ने बिजली निगमों की कमर तोड़कर रख दी है। हर साल 1200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही है, जिसमें लाइन लॉस भी शामिल है। ये सभी आंकड़े एक अप्रैल, 2013 से 30 नवंबर, 2013 तक के हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रोहतक का किलोई है। किलोई के फीडर में 85.81 फीसदी और मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सांघी के फीडर में 80.46 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, मुख्यमंत्री की ससुराल मटिंडु गांव के फीडर में भी 84.99 फीसदी बिजली चोरी जा रही है।  इस दौरान रोहतक से सटे कलानौर के भाली गांव के फीडर में 86.23 और करौंथा फीडर में 82.81 फीसदी बिजली चोरी हुई है।

रोहतक के छारा गांव के फीडर पर 80 फीसदी, मरौधी फीडर पर 80.42, कंसाला फीडर पर 80.94, गढ़ी खेड़ी गांव में 81, टिटोली में 83.51 और खिदवाली में 84.56 फीसदी बिजली चोरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह के पैतृक गांव डूमरखां फीडर में 82.18 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।

उचाना गांव के फीडर में 68.76 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। नरवाना विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार परिसीमन में आरक्षित हुए क्षेत्र के करीब 30 गांवों में 83 से 90 फीसदी तक बिजली चोरी हो रही है।

इसी हलके का रसीदा गांव प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली चोरी करने वाला गांव बन गया है। यहां 89.84 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।

दूसरे नंबर भी इसी हलके का धमतान गांव है, जहां 88.85 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। सोनीपत जिले का खरखौदा क्षेत्र का साईपुर गांव प्रदेश में बिजली चोरी में तीसरे नंबर पर है। यहां 88.26 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।

कंडेला में 80 फीसदी बिजली चोरी
जींद जिले का कंडेला गांव चर्चित गांव है। इनेलो सरकार के दौरान बिजली बिल न भरने के चलते हुए विवाद में किसानों ने इस गांव में एक डीएसपी को बंधक बना लिया था।


तब पुलिस फायरिंग में नौ किसानों की मौत हो गई थी। लेकिन इस गांव में आज भी 78.99 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।

बिजली मंत्री के जिले में 63 फीसदी बिजली चोरी

कैप्टन अजय यादव के गृह जिले रेवाड़ी के 30 गांवों में 43-67 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।

करनाल जिले के कैलरम गांव में 86.29 फीसदी, विधायक जिले राम शर्मा के गांव चोचड़ा में 81.47 फीसदी, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के हलके के सरधाना, गुम्मेर, अटैल, खुबरू, उदेशीपुर में 82-83 फीसदी, सहकारिता मंत्री सतपाल सागंवान के हलके फतेहगढ़ में 87.92 और चरखी में 86.82 फीसदी, परिवहन मंत्री आफताह अहमद के क्षेत्र नूंह के अदवरा गांव में 82.90, उज्जीना में 81.33 और घसेड़ा गांव में 80.39 फीसदी, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के हलके नारनौल में 40 गांवों में 40-44 फीसदी, रोहतक के कलानौर शहर में 79.67, सीपीएस शारदा राठौर के हलके के दुलहेड़ा में 84.60 और दाबोदा में 80.26, करनाल के गांव पूजाम में 79.83, हिनौरी में 79.34, कैथल के पुंडरी के बरसाना गांव में 79.83, मगोमाजरी में 79.80, कुरुक्षेत्र के नलवी दो में 79.96, बलाही में 79.88, यमुनानगर के इस्माइलपुर में 74.47, भागु मांजरा में 74.38, ठसका में 74.34, अंबाला के केसरी के शेरगढ़ में 71.40, अल्लापुर में 71.30 और सोनीपत जिले के गोहाना के शामरी गांव में 78.88, तशका में 78.50 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed