फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: see online voting status

घर बैठे देखिए वोटिंग का ऑनलाइन स्टेटस

Wed, 15 Oct 2014 01:12 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Oct 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
haryana election: see online voting status

अगर आप घर बैठकर मतदान लाइव देखना चाहते है तो इस बार यह सुविधा भी आपके लिए उपलब्ध है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक हजार प्रमुख मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरे लगा दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह लोग हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदान केंद्र की गतिविधि को देख सकते हैं। जिन एक हजार मतदान केंद्रों पर ये कैमरे लगाए गए हैं उनमें कुछ संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ भी शामिल है। लोगों के साथ साथ चुनाव आयोग और हरियाणा पुलिस के आला अधिकारी अपने कंप्यूटर से मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार हर विधानसभा के प्रमुख मतदान केंद्र पर कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही इन बूथों के मतदाताओं को लाइन में खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुधवार सुबह 7 बजे से चुनाव के लिए मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि एक हजार मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग के लिए वीडियो तथा डिजिटल कैमरा का प्रावधान भी किया गया है। बुधवार सुबह से मतदान का लाइव सीन वेबसाइट पर दिखना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी सीटों पर जैसे जैसे मतदान पड़ता रहेगा वोट की संख्या भी अपडेट होती रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट www.ceoharyana.nic.in  पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed