फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election, pm narendra modi visit kaithal

पीएम मोदी आज कैथल में, जानिए पूरा शेडयूल

Tue, 19 Aug 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
haryana election, pm narendra modi visit kaithal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करीब दो से तीन बजे के बीच कैथल पहुंचेंगे। उनका हैलीकॉप्टर लघु सचिवालय के पास मैदान में उतरेगा। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री कैथल में रुकेंगे।

विज्ञापन


जनसभा से ही वे सीधा हैलीकॉप्टर से वापिस रवाना हो जाएंगे। पीएम की रैली में मंच पर बैठने वाले नेताओं एवं वीआईपी मंच पर बैठने वाले नेताओं की भी सूची प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अप्रूव की जाएगी। उसी अनुसार नेता मंचासीन होंगे।
विज्ञापन


भाजपा के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्य मंच पर बैठने वाले नेताओं की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी, कृष्णपाल गुर्जर, राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला, सांसद राजकुमार सैनी सहित दो अन्य वीआईपी मंचासीन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कैथल आ रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री पुलिस लाइन मैदान में ही 1394 करोड़ की लागत से 166 किलोमीटर लंबे कैथल-सिवानी-राजगढ़ हाईवे -65 के फोरलेनिंग कार्य की भूमि पूजन करेंगे। रैली स्थल पर मुख्य मंच के साथ-साथ बैरिकेड वाले ब्लाक बनाए जाएंगे।

वीआईपी के लिए 100 सीटों का मंच

haryana election, pm narendra modi visit kaithal

मुख्य मंच के पास वीवीआईपी मंच पर करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं वीआईपी के बैठने के लिए बनाये गए दो बैरिकेड ब्लॉक में भाजपा नेता, वरिष्ठ नागरिक व अन्य अधिकारीगण बैठेंगे। वहीं दूसरे ब्लाक में प्रिंट मीडिया तथा सामने गैलरी में छायाकार व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए व्यवस्था रहेगी। रैली में सभी के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी।

भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि तीन प्रदेश स्तरीय नेताओं, प्रदेश महामंत्री कंवर पाल गुज्जर व सुभाष बराला तथा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव को रैली के लिए दायित्व सौंपा है। कैथल से जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर प्रशासनिक कार्रवाई देख रहे हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

भाजपा के नेता रविभूषण गर्ग को शहर में प्रवेश करने वाली सभी सात सडकों खनौरी रोड पर चौधरी छोटू राम द्वार, जींद रोड पर महाराणा प्रताप द्वार, अंबाला रोड पर सरदार पटेल, करनाल रोड़ पर महाराज अग्रसेन, चंदाना रोड पर महर्षि सूरसेनी, सीवन रोड पर महर्षि बाल्मीकि तथा ढांड रोड पर डॉ भीम राव अंबेडकर द्वार बनाने व शहर के सभी सड़क मार्गों के साथ साथ सभी शहर के मुख्य चौराहों को भाजपा की लड़ियों व पार्टी के झंडे लगाने की जिम्मेवारी दी गई है।

कैथल बस अड्डे नहीं आएंगी बसें

haryana election, pm narendra modi visit kaithal

प्रधानमंत्री के कैथल दौरे के चलते मंगलवार को बस अड्डे पर कोई भी बस नहीं आएगी। चारों ओर से पहुंचने वाली बसों को शहर में प्रवेश द्वार से ही वापस भेज दिया जाएगा।

साथ ही पीएम के कैथल पहुंचने के बाद करनाल रोड बाइपास से लेकर कुरुक्षेत्र रोड बाइपास तक के रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-19 से अधिकारियों के आवास के पास से बाइपास की ओर जाने वाले रास्ते को भी बंद किया जाएगा।

हिसार जाने वाली बसें जींद बाइपास पर रुकेंगी
जिला प्रवक्ता के अनुसार, रैली को लेकर मंगलवार को बस अड्डे पर बसों का आवागमन बंद रहेगा। हिसार से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें जींद रोड बाईपास चौक पर ही रुकेंगी। जो शहर के अंदर रेलवे ओवरब्रिज या फिर खनौरी रोड पर बनाए गए रेलवे अंडरब्रिज से होकर गुजरेंगी। इसी प्रकार से चंडीगढ़ की ओर से आने वाली बसें भी अंबाला रोड बाइपास पर ही रुकेंगी। बसें शहर के बीच में कहीं भी नहीं रुकेंगी। इसी प्रकार से कुरुक्षेत्र से आने वाली बसें कुरुक्षेत्र रोड स्थित विष्णु राइस मिल के पास से वापिस जाएंगी तो करनाल रोड की ओर से आने वाली बसें शुगर मिल के निकट से वापिस जाएंगी। वहीं पटियाला की ओर से आने वाली बसें भगवान परशुराम चौक से ही वापिस जाएंगी।

मोदी तीन बजे पहुंचेंगे कैथल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन बजे कैथल पहुंचेंगे। उनके कैथल पहुंचने से एक घंटा पूर्व ही कुरुक्षेत्र रोड बाइपास चौक से लेकर करनाल रोड बाइपास चौक तक का मार्ग भी सील हो जाएगा। साथ ही हुडा में अधिकारियों के आवास तक पहुंचने वाला बाइपास बंद रहेगा। क्योंकि इसी मार्ग पर पीएम का हैलीपैड बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed