फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: new voting record

हरियाणा में बंपर वोटिंग, टूटा मतदान का रिकॉर्ड

Thu, 16 Oct 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
haryana election: new voting record

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के सभी रिकार्ड टूट गए हैं। आयोग के मुताबिक प्रदेश में 75.6% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा गठन के बाद 1967 में सर्वाधिक मतदान हुआ था। 47 साल बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड टूटा है। चुनाव आयोग के मुताबिक आयोग की तरफ से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया था। राज्य में इस बार एक करोड़ 63 लाख मतदाताओं में से यह मतदान प्रतिशत निकल कर सामने आया है।

विज्ञापन

1967 में 72.65 प्रतिशत मतदान

haryana election: new voting record

राज्य के 16,357 मतदान केंद्रो पर चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई थी। सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण मतदाताओं की संख्या अधिक नहीं दिखी, लेकिन धूप निकलते ही मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो चुकी थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक 75.6 फीसदी मतदान हुआ है। 1967 के विधानसभा चुनाव में यह मतदान 72.65 प्रतिशत था, जो कि 2009 के विधानसभा चुनाव में 72.29 प्रतिशत तक पहुंचा, लेकिन 1967 का रिकार्ड नहीं टूट पाया।

यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें मतदान के सभी रिकार्ड टूट गए हैं। शाम के समय भी मतदान के लिए मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें लगी रहीं।

एक नजर अब तक के मतदान प्रतिशत पर

haryana election: new voting record

श्रीकांत वालगद मुख्य निवार्चन अधिकारी, हरियाणा के मुताबिक हरियाणा में इस बार सबसे अधिक मतदान हुआ है।  

एक नजर अब तक के मतदान प्रतिशत पर
वर्ष---------कुल मतदान प्रतिशत में
1967-------72.65
1968-------57.26
1972-------70.46
1977-------64.46
1982-------69.87
1987-------71.24
1991-------65.86
1996-------70.54
2000------69.01
2005------71.96
2009------72.29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed