{"_id":"1da63d291a9b3c649cdf1207e4ca716e","slug":"haryana-doctors-leave-cancelled-due-to-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का खौफ, यहां डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का खौफ, यहां डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। ये ऐलान हरियाणा सरकार ने किया है। राज्य में अभी तक डेंगू के 542 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार मलेरियों के 3437 मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 प्रतिशत तक कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान मलेरिया के 4235 मामले सामने आए थे। डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रित करने के लिए मेवात सहित सभी जिलों में रेपिड रेस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो इस पर निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सभी निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उनके अस्पतालों में आने वाले डेंगू के मरीजों की पूर्ण जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाएं। इससेसभी मरीजों को समय पर उपचार सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरआर जोवल ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा केवल डेंगू व मलेरिया को नियंत्रित करने पर निर्देश जारी किए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डीपी लोचन मौजूद थे।
बैठक में सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे मच्छरों के लारवा पर नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश में घर-घर जाकर सर्वे करें। बावजूद इसके मरीजों की जांच के दौरान स्लाइड बनाने से लेकर खून जांच तथा उपचार शुरू करने में कम से कम समय लिया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की सुरक्षा के लिए अलग से वार्ड बनाये गए हैं और उनकी देखभाल के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी गली-कूचों में सघन फॉगिंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।