फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana: disputation between doctor and minister, listen audio

हरियाणा: CMO और मंत्री में तनातनी, सुनें ऑडियो

Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
haryana: disputation between doctor and minister, listen audio

हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और सीएमओ वंदना भाटिया के बीच मोबाइल पर हुई तनातनी की रिकॉर्डिंग का जिन्न बाहर आ गया। इस रिकॉर्डिंग में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और कुरुक्षेत्र की सीएमओ के बीच विनम्रता से शुरू हुई बातचीत गरमागरमी से बढ़ती हुई तीखी टीका-टिप्पणी और तल्खी के साथ अंतिम पड़ाव पर पहुंचती सुनाई देती है।

विज्ञापन


यह रिकॉर्डिंग ठीक उसी तर्ज पर हुई है, जैसे दिसंबर 2014 में राजस्थान के एक सीएमओ द्वारा भाजपा के एक विधायक की गई थी। इस रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद अब दोनों पक्ष एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे हैं। गौर हो कि सबसे पहले अमर उजाला ने रिकॉर्डिंग संबंधित मामला उजागर किया था।
विज्ञापन


बुधवार को उठा यह मसला मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा था। मामले में राज्यमंत्री बेदी का आरोप है कि सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने कई बार कॉल करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं किया। जब बात हुई तो वे अभद्रता के साथ पेश आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से खफा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने महिला अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की सिफारिश हरियाणा सरकार को भेजी थी। इस सिफारिश में उन्होंने सीएमओ का तबादला कुरुक्षेत्र जिले से 100 किलोमीटर दूर करने की भी सिफारिश रखी थी।

इस तरह शुरू हुई थी बातचीत, ऑडियो

haryana: disputation between doctor and minister, listen audio

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पीए ने सीएमओ के मोबाइल पर कॉल की और बताया कि 26 जनवरी को 12 बजे फोन किया था, लेकिन रिसीव नहीं किया। इसके जवाब में सीएमओ ने कहा कि यह नंबर उनके पास फीड नहीं है। पीए ने कहा कि आप यह नंबर ये सेव कर लो, सीएमओ ने कहा वे मंत्रीजी से बात करने के बाद सेव कर लेंगी।

सीएमओ इस बातचीत में पीए को सर कहकर संबोधित करती सुनाई दे रही हैं। इसके बाद पीए ने राज्यमंत्री से बात कराई। इस बातचीत में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी बोले वंदना जी कई बार बातें करनी पड़ती हैं, आप एक तो अधिकारी हैं जिले में, कोई टाइम होता है महत्वपूर्ण बात भी करनी होती है। यहां तक सब सामान्य बातचीत है।

यहां से तल्खी में बदली
रिकॉर्डिंग में तल्खी यहां से शुरू हुई जब राज्यमंत्री ने कहा कि आपकी कई शिकायतें आ रही हैं, मेरे पास कई तरीके की बातें आ रही हैं, कर्मचारी आपसे काफी परेशान हैं। यह सुनते ही सीएमओ धैर्य तोड़ते हुए तपाक से जवाब देतीं हैं कि ठीक है सर, आप ले लीजिए एक्शन। यह सुनते ही राज्यमंत्री का रिएक्शन यह था कि मैंने क्या करना था, जो करेगी सरकार करेगी।

मंत्री जी ने पूछा आप डंगर चराने वाले हो क्या...
एक मंत्री से सीएमओ के रवैये पर कृष्ण बेदी ने डॉ. वंदना भाटिया को कहा आप अभद्रता से बात कर रहे हो। राज्यमंत्री ने सीएमओ को सभ्य ढंग से बात करने की चेतावनी देते हुए कहा कि आप डंगर चराने वाले हो क्या? इस पर सीएमओ का जवाब आता है कि मैं काम के लिए बैठी हूं, 30 साल से नौकरी कर रही हूं।

मैं यहां आप की बातें सुनने के लिए नहीं बैठी हूं, काम करने के लिए बैठी हूं। अभद्रता मैंने नहीं की है, बल्कि मेरे पास बातचीत की पूरी टेप है, उसे सुन लेना अभद्रता कौन कर रहा पता लग जाएगा?

सुनिए ऑडियो-


मैंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की: बेदी

haryana: disputation between doctor and minister, listen audio

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से समक्ष बातचीत में कहा कि मैं किसी अधिकारी के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं हूं, उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। सीएमओ मेरी बात नहीं सुन रही थी। बेदी ने दो टूक कहा कि उन्होंने सीएमओ के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।

कौन हैं कृष्ण बेदी
थानेसर के गांधी नगर में छोटी सी दुकान चलाते हुए राजनीति में कदम रखने वाले कृष्ण बेदी पहली बार 1994 में नगर पार्षद चुने गए थे। बेदी ने कुरुक्षेत्र के एक शिक्षण केंद्र में बतौर शिक्षक भी काम किया है। वर्तमान में शाहाबाद से विधायक हैं। राजनीति के शुरुआती दौर से वे भाजपा से जुड़े हैं।

विभाग ने मांगा लिखित में स्पष्टीकरण : सीएमओ
राज्यमंत्री से अभद्रता प्रकरण में घिरी सीएमओ को लिखित में जवाब देने का लेटर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को यह लेटर जिला स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है। सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने इसकी पुष्टि की है। पत्र का जिक्र करते हुए सीएमओ ने बताया कि विभाग ने उनका पक्ष रखने की बात कही है, जिसे वह उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगी। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। 26 और 27 जनवरी को राज्यमंत्री ने कॉल की थी, लेकिन जिस नंबर से कॉल आई थी वह नंबर उनके पास फीड नहीं था।

कृष्ण-वंदना रिकॉर्डिंग की मिली संज्ञा
सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री की रिकॉर्डिंग करके दिसंबर 2014 के दौरान राजस्थान में भाजपा विधायक द्वारा एक सीएमओ को धमकाने की रिकॉर्डिंग करने की घटना को ताजा कर दिया। बहरहाल कुरुक्षेत्र में इस रिकार्डिंग को कृष्ण-वंदना रिकॉर्डिंग की संज्ञा दी जा रही है।

बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनने के लिए क्लिक करें-

src="https://www.youtube.com/embed/hxnWBlFAC0s" frameborder="0"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed