फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana dgp yashpal singhal press conference on jat protest

डीजीपी ने माना, मंत्री-सांसद के घर तोड़फोड़, मोर्चे पर सेना

Sat, 20 Feb 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
haryana dgp yashpal singhal press conference on jat protest

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने माना है कि आज झज्जर में कृषि मंत्री और कैथल में सांसद सैनी के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी वाई.पी. सिंघल ने बताया कि कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ के आवास पर पथराव करने वालों को खदेड़ दिया गया है। पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


डीजीपी ने स्वीकार किया कि असमाजिक तत्वों ने सांसद राजकुमार सैनी के कैथल स्थित कार्यालय पर भी तोडफ़ोड़ की है। हरियाणा का माहौल बिगाड़ रहे उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त हो गई है। बीती रात राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलनकारियों के खिलाफ 129 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वीडियो देखे जा रहे हैं।  बीते 12 घंटों के दौरान सेना की दस टुकडिय़ों ने हरियाणा में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने दावा किया कि जिन जिलों में सेना द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है वहां से किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 78 से ज्यादा लोग घायल 

haryana dgp yashpal singhal press conference on jat protest

डीजीपी ने बताया कि आंदोलकारियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के कारण अभी तक पूरे प्रदेश में 78 लोगों के घायल होने का समाचार है, जिनमें से 46 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है और पांच लोग गंभीर घायल होने के कारण आईसीय में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है, जिसके चलते सेना की दस टुकडिय़ां हरियाणा में तैनात हो चुकी हैं। केंद्र द्वारा 23 अन्य बटालियनें हरियाणा में भेजी जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक ने राज्य की सभी खाप पंचायतों से अपनी किसी तरह की बैठकों को अनिश्वित समय के लिए टालने की अपील करते हुए हरियाणा के लोगों से आहवान किया कि वह अपने नौजवान बच्चों को इन बैठकों में शामिल होने से रोकें।

नेताओं को तलाश रही पुलिस
हरियाणा पुलिस महानिदेशक वाईपी सिंघल ने कहा कि इस समय यह आंदोलन भीड़ में बदल चुका है। इस भीड़ में ज्यादातर युवा शामिल हैं। पुलिस लगातार आंदोलनकारियों के नेताओं को तलाश रही है। इस कारण पुलिस एवं सरकार को बातचीत के माध्यम से इस विवाद को सुलझाने में समस्या आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed