{"_id":"5dd559a98ebc3e54d238dc42","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-reached-in-yamuna-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला बोले-सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी रोजगार प्रदेश के युवाओं को दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला बोले-सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी रोजगार प्रदेश के युवाओं को दिया जाएगा
Wed, 20 Nov 2019 08:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को देने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए है। इसके लिए युवाओं को प्रदेश के रोजगार कार्यालय से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को मिलने वाले रोजगार के बारे में जानकारी मिल सके। उपमुख्यमंत्री बुधवार देर शाम जेजेपी के ब्लाक अध्यक्ष शैलेश त्यागी के पिता सुभाष त्यागी के देहांत पर परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके निवास स्थान गोविन्दपुरी पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने शैलेश त्यागी की माता कैलाश त्यागी व परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी में 75 प्रतिशत हिस्सा देने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उन्होंने दो दिन पहले इंडस्ट्रीज, श्रम विभाग, रोजगार विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़कें अभी भी कच्ची है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाएगा और प्रदेश में सड़कों का सुधार और विस्तारीकरण किया जाएगा। नेशनल हाईवे की तर्ज पर प्रतिदिन के हिसाब से सड़कें बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेजेपी और भाजपा का अटूट गठबंधन है और यह गठबंधन 5 साल तक चलेगा। यह गठबंधन प्रदेश को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कॉमन मिनीमम प्रोग्राम के तहत विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए 5 सदस्य कमेटी बनाई गई है जो शीघ्र ही इसका निर्णय लेगी। इस मौके पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष मांगेराम गुंदीयानी, अर्जुन सिंह, अशोक शेरवाल, कुसुम शेरवाल, ओमप्रकाश लाठर, सचिन त्यागी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।