डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-अगले मंत्रिमंडल विस्तार में जजपा से भी एक को बनाया जाएगा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पोर्ट फोलियो के हिसाब से आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जननायक जनता पार्टी से भी एक मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के अन्य विधायकों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि विकास कार्यों में और तेजी लाई जा सके।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सिरसा निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों के अंदर-अंदर गांव से शराब के ठेके बाहर करने की दिशा में उठाए गए कदमों के परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक हमने 50 किलोमीटर के दायरे में एचटेट का सफल आयोजन करवाया।
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala in Sirsa, earlier today: Jannayak Janta Party (JJP) to get one more ministerial birth in next cabinet expansion and party's other MLAs will get major responsibilities (file pic) pic.twitter.com/sXr2s5Ov4V
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2019
यह तो महज एक शुरूआत है, प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की दिशा में निरंतर काम किया जाएगा। पत्रकारों द्वारा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के बारे में पूछे सवाल के जवाब में कहा कि सरकार द्वारा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत विकासात्मक घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है जिसमें मंत्री अनिल विज, राज्य मंत्री अनूप धानक व पूर्व तीन विधायक शामिल हैं। कमेटी घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विचार करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के साथ बातचीत करके आगे का रोडमैप तैयार करेगी।
उप मुख्यमंत्री ने धान की खरीद पर विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लक्ष्य से अधिक धान की खरीद की गई है। धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख टन था, जबकि सरकार द्वारा 63 लाख टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आग्रह पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें संवैधानिक चीजों पर चर्चा की जाएगी।
'सारे वादे किसी के नहीं पूरे हो पाएंगे'
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सारे वादे किसी के नहीं पूरे हो पाएंगे। कामन मिनिमम कार्यक्रम के तहत मुख्य व साझी घोषणाओं को पूरा करने व जिनसे प्रदेश के राजस्व पर बोझ न बने इसके लिए अनिल विज, अनूप धानक व तीन पूर्व विधायक चर्चा करेंगे और आगे का भी रोडमैप बनाएंगे। ताकि घोषणाएं प्रदेश में लागू की जा सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व अन्य लोगों ने कहा कि जीरी की खरीद नहीं हो रही। सरकार ने तय लक्ष्य से आठ लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त जीरी की खरीद की है।
हमने सरकार के पैसे से खरीदी गई जीरी का रिकॉर्ड चेक करने के लिए शैलरों की जांच की है। जो लोग अब इसका विरोध कर रहे हैं वो चोरों की मदद करना चाहते हैं। सरकार सिर्फ शैलर में पड़े स्टॉक की फिजिकल वेरीफिकेशन करवा रही है। यदि किसी में खामियां पाई जाती हैं तो उस पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।
उचाना में बनेगी कैथ लैब, होंडा, मारुति में मिलेगी युवाओं को नौकरी: दुष्यंत
उधर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि हलके की समस्याओं के बारे में मुझे पता है। वे सांसद रह चुके हैं। कुछ समस्याओं को सांसद रहते हुए उस समय दूर नहीं करवा पाया था। अब यहां पर कैथ लैब बनाई जाएगी। इसके बनने के बाद हार्ट के मरीज को स्टंट डलवाने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि 10 दिन से हलके में कामों की स्पीड बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उचाना में सभी विभागों के कार्यालय बनेंगे। इससे लोगों को कामों को निपटाने में दिक्कत नहीं आएगी। हाईवे से फोरलेन रोड, आरओबी को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई है।
कंपनियों से आया है आईटीआई का प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि उनके पास मारुति, सुजुकी, हीरो मोटर्स की तरफ से एडवांस आईटीआई का प्रस्ताव आया है। इसमें वे ऑन जॉब ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहते हैं। इस सेंटर में इन फैक्ट्रियों में होने वाले कामों की तरह ऑन ड्यूटी ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां पर ऑन ड्यूटी ट्रेनिंग लेने के बाद कोर्स करने वाले युवाओं को इन कंपनियों में नौकरी मिलने में आसानी होगी।
नपा में कर्मचारियों व अस्पताल में चिकित्सकों की कमी
अधिकारियों की बैठक में नपा में रिक्त एमई सहित अन्य पदों के चलते कार्य प्रभावित होने की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही नागरिक अस्पताल में खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी काम रुके हुए थे उनकी फाइलें चंडीगढ़ भेजें, ताकि उन कामों पर तेजी से कार्य हो।