फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala breaks silence on Kisan Andolan

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान- जब तक एमएसपी मिलेगी, तभी तक सरकार का हिस्सा हूं

Thu, 10 Dec 2020 11:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala breaks silence on Kisan Andolan
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा की गठबंधन सरकार में सहयोगी भाजपा ने किसान आंदोलन के बीच नई रिवायत शुरू की है। गुरुवार को पहली बार अनौपचारिक बैठक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निवास पर हुई। इससे दोनों दलों ने गठबंधन सरकार के मजबूत होने का संदेश दिया। साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के संकेत दिए।

विज्ञापन


बैठक के बाद दुष्यंत ने कहा कि किसानों को जब तक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) हरियाणा में मिलेगा, तब तक वह सरकार का हिस्सा हैं। प्रदेश में जिस दिन किसानों को एमएसपी नहीं मिलेगा, वह सरकार से हिस्सेदारी छोड़ देंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। गठबंधन सरकार मजबूत है और अगले चार साल प्रदेश हित में काम करेगी।
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लिखित में शामिल करने के लिए केंद्र से कहा था, जिसको लेकर केंद्र सरकार तैयार है। जब तक हम सरकार में हैं, किसानों की फसलों के एक-एक दाने पर एमएसपी सुनिश्चित होगी। जिस दिन एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि अगर इसके बाद भी किसी को कोई संदेह है तो वे हरियाणा में हुई बाजरे की ऐतिहासिक खरीद को देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विपक्षी नेताओं को केवल जननायक जनता पार्टी की चिंता है। चौ. देवीलाल कहते थे कि किसानों की बात सरकार तभी सुनती है जब किसान की हिस्सेदारी सरकार में हो। किसानों के आंदोलन पर सरकार की निगाह है। बॉर्डर पर बैठे किसानों के धरने की व्यवस्थाओं को देखने के लिए 1000 से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।

किसान आंदोलन पर कांग्रेस को घेरा 
उपमुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब व राजस्थान में ऐसा नहीं हैं और वहां बाजरा सड़कों पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने तो किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिजाई के सीजन में पंजाब के किसानों के पास न खाद पहुंच पाई और न ही बीज। उन्होंने कहा कि इस तरह से पंजाब सरकार ने योजनाबद्ध ढंग से किसानों को परेशान किया, जिससे आज पंजाब के किसानों में रोष हैं।

सीएम मनोहर बोले उम्मीद है कि किसानों का धरना जल्द खत्म होगा
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि अनौपचारिक बैठक में पंचायत चुनाव, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कुछ किसान संगठन केंद्र सरकार के साथ सहमत हैं तो कुछ असहमत। उम्मीद है जल्द ही किसानों का धरना खत्म होगा। कोरोना और ठंड को देखते हुए किसानों को धरना खत्म करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों में एमएसपी पर बाजरा, मूंग और मूंगफली की खरीद हुई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। सीएम ने कहा, विधानसभा में पहले भी किसानों के मुद्दे पर चर्चा से विपक्षी नेता भाग चुके हैं। 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इन कानूनों का समर्थन किया था। किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed