फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress will get new in-charge after Gujarat and Himachal elections

Haryana: गुजरात और हिमाचल चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस को मिलेगा नया प्रभारी, बंसल की हो चुकी है छुट्टी

Mon, 07 Nov 2022 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 11:22 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि अभी कोई प्रदेश प्रभारी नहीं है। पूरा केंद्रीय नेतृत्व अभी विधानसभा चुनाव व्यस्त है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे चुनावों के बाद ही नई कार्यकारिणी बनाएंगे, जिसमें से ही महासचिव व सचिव राज्यों के प्रभारी लगेंगे।

विज्ञापन
Haryana Congress will get new in-charge after Gujarat and Himachal elections
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस को नया प्रभारी गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद मिलेगा। अभी पार्टी आलाकमान दोनों राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। अन्य राज्यों के प्रभारी सचिवों, महासचिवों के साथ ही हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल का इस्तीफा भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ले चुकी है। अब पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर राज्यों के प्रभारी नियुक्त करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस को उम्मीद है कि नया प्रभारी सबको साथ लेकर चलने वाला होगा और गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश करेगा। चूंकि, हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी का मर्ज बहुत पुराना है। शकील अहमद, सुशील शिंदे, कमलनाथ, गुलाम नबी आजाद जैसे दिग्गज नेता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रहे, लेकिन गुटबाजी व अंतर्कलह पर नकेल नहीं कस पाए। बीते विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर 2020 में विवेक बंसल को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही हरियाणा कांग्रेस प्रभारी का जिम्मा मिला था। वह प्रभारी के तौर पर पार्टी को एकजुट नहीं कर पाए।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद तो वह हाशिये पर ही चले गए। इसके बाद उनका प्रदेश का कोई दौरा नहीं हुआ। प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट की नियुक्ति में भी उनकी भूमिका न के बराबर रही। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और उनके समर्थक विधायकों, नेताओं ने माकन की हार का पूरा ठीकरा उन पर ही फोड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल को राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान यह पता ही नहीं चल पाया कि कौन से विधायक ने गलत तरीके से वोट डाला। मतगणना में एक वोट रद्द होने से ही माकन हारे थे। हालांकि, बाद में बंसल और प्रदेश कांग्रेस ने अपनी-अपनी रिपोर्ट भी आलाकमान को सौंपी लेकिन उसके आधार पर आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


माकन ने कार्तिकेय शर्मा का निर्वाचन निरस्त करने के साथ ही रदद वोट को गलत ठहराते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। मामला अभी विचाराधीन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि अभी कोई प्रदेश प्रभारी नहीं है। पूरा केंद्रीय नेतृत्व अभी विधानसभा चुनाव व्यस्त है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे चुनावों के बाद ही नई कार्यकारिणी बनाएंगे, जिसमें से ही महासचिव व सचिव राज्यों के प्रभारी लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed