{"_id":"615db4198ebc3e05d1787626","slug":"haryana-congress-to-march-from-panipat-to-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पानीपत से लखीमपुर तक कांग्रेस का रोष मार्च आज, हजारों वाहनों के शामिल होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पानीपत से लखीमपुर तक कांग्रेस का रोष मार्च आज, हजारों वाहनों के शामिल होने का दावा
Thu, 07 Oct 2021 03:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:01 AM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस का गुरुवार को रोष मार्च है। यह मार्च पानीपत से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी तक निकाला जाएगा। सभी कांग्रेस नेताओं को रोष मार्च में अधिक से अधिक लोगों के साथ शामिल होने को कहा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कांग्रेसी गुरुवार को पानीपत से सनौली बार्डर के रास्ते लखीमपुर खीरी तक रोष मार्च निकालेंगे। किसानों की मौत और कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे पानीपत के संजय चौक से यह मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हजारों वाहनों के काफिले के साथ लखीमपुर जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद तीन बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों-उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को वर्चुअली इसका न्योता दिया। उन्होंने मार्च की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही सभी नेताओं को अपने साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ता व लोगों को लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सैलजा ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय है। कांग्रेस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे और सह-आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करती है। पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के कार्यरत जज से करवाई जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को उनके पदों से हटाएं।
विज्ञापन
मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी के साथ न केवल हाथापाई की गई बल्कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से हिरासत में लिया गया। उधर, किसानों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।