फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress Three day Chintan Shivir starts from Monday

Haryana News: कांग्रेस का चिंतन शिविर आज, विवेक बंसल और बागी कुलदीप बिश्नोई को न्योता नहीं

Mon, 01 Aug 2022 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Aug 2022 12:47 AM IST
सार

पंचकूला चिंतन शिविर के लिए नौ विशेष आमंत्रित सदस्य बुलाए हैं। राज्यसभा चुनाव में अजय माकन की हार के बाद विवादों में घिरे प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई को नहीं बुलाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि शिविर में 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana Congress Three day Chintan Shivir starts from Monday
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर सोमवार से शुरू होगा। पंचकूला में मोरनी रोड स्थित गोल्डन टूलिप होटल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाले इस शिविर के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर के लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई को न्योता नहीं दिया गया है। हालांकि कांग्रेस के मौजूदा सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की ओर से चिंतन शिविर के लिए कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, प्रवक्ता, हरियाणा से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एआईसीसी सचिव, महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य को भी बुलाया गया है। रणदीप सुरजेवाला राष्ट्रीय महासचिव हैं और कुमारी सैलजा सीडब्ल्यूसी की सदस्य हैं। इसके अलावा, पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी और अग्रणी संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के राज्य प्रमुख को भी निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, देखना यह होगा कि शिविर में शामिल कौन-कौन होता है। 
विज्ञापन


पंचकूला चिंतन शिविर के लिए नौ विशेष आमंत्रित सदस्य बुलाए हैं। राज्यसभा चुनाव में अजय माकन की हार के बाद विवादों में घिरे प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई को नहीं बुलाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि शिविर में 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो अक्तूबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाने वाली 3500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा रूट प्लान भी तय किया जाएगा। पार्टी के संगठन को मजबूती देने समेत शिविर में 2024 के विधानसभा चुनाव समेत सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed