फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana cm slams congress

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राष्ट्र विरोधी भाषा बोलने वालों के समर्थन में कांग्रेस 

Sun, 22 Nov 2020 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana cm slams congress
सीएम मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुपकार गठजोड़ पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्र विरोधी भाषा बोलने वाले नेताओं को कांग्रेस समर्थन दे रही है। मनोहर लाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन के गठन के बाद कांग्रेस की तरफ से उसका समर्थन करने की बात कहना निंदनीय है।  

विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि गुपकार का मकसद घाटी में फिर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को बहाल कराना है, जबकि कांग्रेस ने बीते मंगलवार को कहा था कि वह गुपकार गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और वह जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने इस गठजोड़ के कुछ नेताओं के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग चीन की मदद से घाटी में फिर से अनुच्छेद 370 को बहाल करने का मंसूबा पाले हुए हैं। इस अनुच्छेद को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर पर थोपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया है और यह ऐतिहासिक कदम है। यह अनुच्छेद देश की एकता और अखंडता के लिए हानिकारक था। गुपकार गठबंधन के नेता अब इस अनुच्छेद को फिर से बहाल कराने की बात कह रहे हैं, क्या यह एक राष्ट्र विरोधी कृत्य नहीं है। 


मनोहर लाल ने आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती के निवास पर हाल ही में कांग्रेस के दो नेताओं ने एक बैठक आयोजित की और कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई द्वारा इस गठबंधन को समर्थन देने की बात कही, जबकि दिल्ली के नेता कह रहे हैं कि उनका इस गठजोड़ से कोई संबंध नहीं है। सीएम ने कहा कि यह बात कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed