{"_id":"635f9e96e5bf3474ee3f6c7c","slug":"haryana-cm-manohar-lal-launched-cm-dash-board-and-e-upahar-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर लाल ने लांच किया ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैश बोर्ड, नीलाम होंगे सीएम को मिले तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मनोहर लाल ने लांच किया ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैश बोर्ड, नीलाम होंगे सीएम को मिले तोहफे
Mon, 31 Oct 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:38 PM IST
सार
सीएम डैश बोर्ड से काम के स्टेट्स का पता चल सकेगा, धन कहां गया, किसको गया, कितना गया और कितना खर्च हुआ, सब कुछ ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एक क्लिक पर जान सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें मिले उपहार नीलाम होंगे। नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी और जनकल्याण कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड और सीएम उपहार पोर्टल को लांच किया। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल से सभी विभागों की वास्तविक समीक्षा की जा सकेगी। सभी मुख्य योजनाओं पर उच्च स्तरीय निर्णयों की जानकारी इस पर उपलब्ध होगी। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मौजूद नहीं रहना होगा। किस अधिकारी व विभाग ने तय समय में काम किया, कितने डिफाल्टर हुए, कौन से काम में देरी हुई, ये सब मुख्यमंत्री को ऑनलाइन दिखेगा।
विज्ञापन
सभी विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री के लिए सभी बड़े व छोटे स्तरों पर उपलब्ध होगी। इस पर कार्यप्रणाली की ट्रैकिंग की जा सकेगी और रिपोर्टों का विश्लेषण करना आसान होगा। पुराने और नये डाटा की तुलना की जा सकेगी। यह डैशबोर्ड अत्याधुनिक बिजनेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर के साथ इन हाउस विकसित किया गया है।
विज्ञापन
उपहार पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्राप्त सभी बहुमूल्य भेंटों को पूरे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन नीलाम किया जाएगा। सीएम उपहार पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक उपहार की ई-नीलामी के लिए बोली लगा सकता है, सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को विजेता घोषित कर उपहार उसे प्रदान कर दिया जाएगा। बेस प्राइज 11 हजार रुपये रहेगा। मुख्यमंत्री आवास में स्थित पुस्तकालय की सदस्यता पत्रकारों को भी दी जाएगी। वे उसमें मौजूद चार हजार पुस्तकों का लाभ उठा सकेंगे।
ब्रिज टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी व समस्त हरियाणावासियों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा हरियाणा उनके साथ खड़ा है।