फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar statement on khap panchayat

खाप पंचायतों को लेकर हरियाणा CM बोल गए बड़ी बात

Mon, 01 Feb 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता/चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar statement on khap panchayat

खाप पंचायतों को समाज के उपयोगी मानते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बहुत बड़ी बात कह डाली। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों पर पाबंदी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। वह गुड़गांव में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के सिलसिले में कोलकाता में आयोजित एक रोड शो के दौरान बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के उद्यमियों को हरियाणा में निवेश करने का न्योता भी दिया। खाप पंचायत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों की अपनी ताकत है। वे समाज सुधार का काम करती हैं। एक या दो गलतियों से यह पंचायतें पूरी तरह गलत नहीं हो जातीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इन पंचायतों को नहीं बनाया है। हरियाणा में ये बीते आठ सौ वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लिंग अनुपात जैसे मुद्दों पर समाज में सुधार लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

haryana cm manohar lal khattar statement on khap panchayat

गोहत्या और बीफ खाने के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोहत्या पर पाबंदी लगा दी गई है और इस पर सरकार को मुस्लिम विधायकों का समर्थन भी हासिल है।

इस मौके पर खट्टर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार के दौर में भारी भ्रष्टाचार था। हमारी सरकार ने राज्य की कानून व व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है।

हरियाणा के सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में देश-विदेश से पूंजी आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास की गति तेज होगी और रोजगार के मौके पैदा होंगे।

‘मन की बात’ में मोदी ने थपथपाई खट्टर की पीठ

haryana cm manohar lal khattar statement on khap panchayat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के अपने पहले बहुचर्चित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किसान, स्वच्छता, खादी और हरियाणा में बेटी बचाने के प्रयास को मिली सफलता की चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण के लिए बेटियों को मौका देने की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के जरिये हरियाणा में आए सामाजिक बदलाव की बधाई दी और कहा कि लोगों के सहयोग के कारण राज्य में लिंगानुपात में तेजी से सुधार आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed