{"_id":"5d47b67f8ebc3e6c9e1ba0c2","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-announcements-on-550th-parkash-parv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा सीएम खट्टर ने की 'मनोहर' घोषणाएं, 400 पदों पर होगी बंपर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा सीएम खट्टर ने की 'मनोहर' घोषणाएं, 400 पदों पर होगी बंपर भर्ती
Mon, 05 Aug 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव जी के 550 वां प्रकाशोत्सव हरियाणा के सिरसा में मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई घोषणाएं की। सुबह सात बजे गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें कि श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम ने सिरसा में पगड़ी बंधवाई।
सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में चार महीने 13 दिन बिताए थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग पर सरकार के नाम गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की लगभग 77 कनाल नजूर भूमि को सरकार की नीति के अनुसार गुरुद्वारा के नाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मामला कई सालों से लटका हुआ था।
लेकिन बाबा अजीत सिंह कुछ समय पहले उनसे मिले तो हमने जमीन गुरुद्वारा साहिब के नाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही बाकी खाली भूमि पर सामाजिक संस्थाओं का संचालन करने का अनुरोध गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा अजीत सिंह से किया। साथ ही सीएम ने शहर में सिख समाज के लिए एक एकड़ भूमि में धर्मशाला बनाने के निर्देश दिए। डीसी को इसके लिए उपायुक्त जमीन देखने के लिए कहा।

400 पदों पर भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा व उसके आस-पास के पंजाबी बाहुल्य जिलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की घोषणा की। इसके लिए लगभग 400 पदों का विज्ञापन जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिलाया जाएगा।
कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा सिख गुरुओं के नाम पर संग्रहालय
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं के नाम से एक संग्रहालय बनवाने की घोषणा की। संग्रहालय में सिख गुरुओं के बलिदान व इतिहासकारों द्वारा लिखे गए लेखों की जानकारी उपलब्ध होगी ताकि युवा पीढ़ी को महापुरुषों से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने हरियाणा से होकर पंजाब व राजस्थान सीमा तक जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके नाम के साइन बोर्ड लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा समारोह में रखी गई सभी मांगों पर सहानुभूतिपुवर्क विचार करने का आश्वासन दिया।
लोहगढ़ को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का खजाना केवल सिख समाज के लिए ही नहीं खुला है बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए खुला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को एकता में जोड़ने व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया था। सरकार ने बीर बंदा बहादुर की स्मृति में लोहगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है और वहां पर मार्शल आर्ट स्कूल खोला जा रहा है और बाबा बंदा सिंह बहादुर व उसकी सेना से जुड़ी शस्त्र व अन्य चीजों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन भी किया जाएगा।
अंबाला में खोला जा रहा है वीएलडीए महाविद्यालय
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला पर करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में की गई घोषणाओं को लगभग पूरा कर दिया है जिनमें मानव चौक से जाने वाली सड़क का नाम माता गुजरी कौर के नाम करने, अंबाला में माता गुजरी कौर के नाम से वीएलडीए महाविद्यालय खोलना प्रमुख हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर दिल्ली प्राकृतिक विज्ञान संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सीएम के साथ सभी प्रमुख भाजपा नेता पगड़ी पहने हुए थे। सभी ने सिरसा में पगड़ी बंधवाई।

कैथल में लगाई गई प्रतिमा का अनावरण भी किया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सिरसा में आयोजित गुरु नानक देव जी के 550 सालां प्रकाश उत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी पंडाल में ही हरियाणा उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया। वहीं उन्होंने गुरू नानक देव जी के हुक्मनामा क्लेंडर का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिन पुस्तकों का विमोचन किया उनमें डा. चंद्र त्रिखा द्वारा लिखी गई पुस्तक भाई मरदाना और रबाब, शायर महदी नज्मी द्वारा लिखित नज्रे नानक, उर्दू शायरी में गुरु नानक देव जी का तसव्वुर और त्रैमासिक पत्रिका जमनातट में गुरु नानक देव जी को समर्पित दो अंकों का विमोचन भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हुक्मनामा कलेंडर का विमोचन भी किया।
इस दौरान मनोहर लाल ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग एवं भाई वीर सिंह सदन द्वारा संयुक्त रूप से गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन पर लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि हमें गुरुनानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। प्रदर्शनी का थीम रबाब से नगाड़ा तक था जिसका तात्पर्य यह है कि गुरुनानक देव रबाब बजाकर समाज में अपना संदेश देते थे और सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह नगाड़े के माध्यम से अपना संदेश देते थे।
प्रदर्शनी हाल में रबाब और नगाड़ा दोनों का प्रबंध था और इन दोनों वाद्य यंत्रों को बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पूरे जोश के साथ नगाड़ा भी बजाया। इस दौरान उन्होंने कैथल में लगाई गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का रिमोट के जरिए अनावरण भी किया और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कैथलवासियों को इसकी बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि भाई संतोख सिंह का नाम विलक्षण प्रतिभाओं की उस सूची में शुमार है जिन्होंने वेदांत, सिख दर्शन, दार्शनिक चिंतन, शोध व अध्यात्म के जरिए क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी।