फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal join meeting with Nirmala Sitharaman through Video conference

हरियाणा : निर्मला सीतारमण के साथ मनोहर लाल की बैठक, केंद्र से सीएम ने मांगे पांच हजार करोड़

Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal join meeting with Nirmala Sitharaman through Video conference
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बजट 2021-22 में हरियाणा को विभिन्न परियोजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ दिए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने यह मांग सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेने के दौरान उठाई।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को हरियाणा की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय आवश्यकताओं के बारे में अवगत करवाया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि लघु सिंचाई परियोजनाओं और तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में हरियाणा को 1000 करोड़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ की रकम प्रदान करने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीण विकास, कोविड-19 प्रबंधन, स्वास्थ्य व आधारभूत मेडिकल सुविधाओं के लिए 3000 करोड़ रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


बजट पूर्व बैठक में हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और वित्त विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में करीब दो हजार करोड़ का खर्च कोविड के दौरान हो चुका है। इस खर्च के लिए प्रदेश तैयार नहीं था लेकिन यह खर्च करना भी जरूरी था। हम तालाबों के जीर्णोद्धार पर भी काम कर रहे हैं। जिसके लिए बड़ी रकम की जरूरत है। इन्हीं सब आवश्यकताओं पर केंद्रीय नेताओं से बातचीत हुई है। उम्मीद है हरियाणा को बजट में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे प्रदेश की रुकी हुईं विकास परियोजनाएं गति पकड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed