{"_id":"624819dbc05828610933160e","slug":"haryana-cm-manohar-lal-comments-on-punjab-resolution-for-transferring-chandigarh-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पर रार: पंजाब की दावेदारी से भड़के मनोहर लाल, कहा-हरियाणा से माफी मांगें केजरीवाल और भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पर रार: पंजाब की दावेदारी से भड़के मनोहर लाल, कहा-हरियाणा से माफी मांगें केजरीवाल और भगवंत मान
Sat, 02 Apr 2022 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हरियाणा में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ को पंजाब को देने के लिए पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर रार थम नहीं रही है। शुक्रवार को प्रस्ताव पर विरोध जताने के बाद शनिवार को भी हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई। मनोहर लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को इसकी निंदा करनी चाहिए या उन्हें हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पंजाब के सीएम को भी हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जो किया है वह निंदनीय है।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि अगर वे ऐसा कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले एसवाईएल मुद्दे को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को नहीं दिए गए, जिससे बाकी मुद्दों में देरी हुई। उन्हें कहना चाहिए कि वे हरियाणा को हिंदी भाषी क्षेत्र देने के लिए तैयार हैं। यह निंदनीय है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। राजीव-लौंगोवाल समझौता 35-36 साल पहले हुआ था, जिसके अनुसार चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की राजधानी है। मैंने कल भी कहा था कि इससे जुड़े कई मुद्दे हैं।
विज्ञापन