फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Announcements for workers, Haryana news

श्रमिकों के लिए सीएम की दरियादिली, मानदेय बढ़ाया, धार्मिक यात्रा भी कराएगी सरकार

Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Announcements for workers, Haryana news
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विश्वकर्मा जयंती पर रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रमिकों के उत्थान के लिए कई मनोहर घोषणाएं कीं। सीएम ने एलान किया कि श्रमिकों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे की राशि को बढ़ाया गया है। विकलांग पेंशन में 10 गुणा बढ़ोतरी की गई है। मजदूरों के बेटे और बेटी की शादी में सरकार की ओर से मिलने वाली राशि को आसान किया गया है। कई जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरी खोली जाएगी। पंजीकृत श्रमिकों के लिए धार्मिक यात्रा योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत मजदूरों को सरकार की ओर से राशि दी जाएगी। हालांकि राशि अभी तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन


सोनीपत की नई अनाज मंडी में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश सरकार ने राज्य श्रमिक दिवस के रूप में मनाया। सीएम ने कहा कि अब हर साल राजकीय श्रमिक दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक अंशदाता श्रमिकों को एलटीसी, सिलाई मशीन, साइकिल योजना के लिए निर्धारित वेतनमान सीमा 10 हजार रुपये थी। इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजीकृत श्रमिकों के कार्यस्थल से बाहर मृत्यु होने पर आश्रितों को दिए जाने वाले एक लाख रुपये की सहायता को बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है। पंजीकृत श्रमिकों के विकलांग होने पर ग्रेड के अनुसार मिलने वाली सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये, डेढ़ लाख से बढ़ाकर दो लाख और दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया है। इसी तरह श्रमिकों को विकलांगता पेंशन अभी केवल 300 रुपये मिल रही थी, इसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों का मानदेय बढ़ा

Haryana CM Announcements for workers, Haryana news
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
श्रमिकों की बेटी की शादी के लिए कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली राशि अब शादी से तीन दिन पहले दी जाएगी। श्रमिकों के बेटों की शादी के लिए अब 11 हजार की जगह 21 हजार रुपये मिलेंगे। श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए जगाधरी, फरीदाबाद और पानीपत के ईएसआई अस्पतालों को अपग्रेड करके 100 बिस्तरों का किया जाएगा।

अंबाला के नारायणगढ़, पानीपत के इसराना और बरसत रोड, जींद के सफीदों व जुलाना, झज्जर के बादली व झाड़ली, झज्जर शहर, फतेहाबाद, मेवात के नूंह, पलवल के हाथिन व होडल, सोनीपत के खरखौदा व गोहाना, महेंद्रगढ़ में नई ईएसआई डिस्पेंसरी खोली जाएगी। बावल में 150 बिस्तरों और बहादुरगढ़ में 100 बिस्तरों के ईएसआई अस्पताल खोले जाएंगे। सोनीपत के बड़ी व राई में ईएसआई डिस्पेंसरी के नए भवन बनाए जाएंगे। घुमंतू जातियों की सुविधा के लिए सोनीपत समेत प्रदेश में 12 छात्रावास बनाए जाएंगे।     

श्रमिकों का मानदेय बढ़ा, एक जनवरी 2016 से एरियर मिलेगा      
 सीएम मनोहर लाल ने सरकारी विभागों में अकुशल कारीगरों के मानदेय को 8100 रुपये से बढ़ाकर 9260 रुपये, अर्द्धकुशल कारीगरों का मानदेय 9000 से बढ़ाकर 10286 रुपये, कुशल कारीगरों का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 10603 रुपये कर दिया है। इनके अलावा अति कुशल कारीगरों का मानदेय 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार 570 रुपये करने की घोषणा की गई है। बढ़ी राशि श्रमिकों को सरकारी कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग की तरह एक जनवरी 2016 से मिलेगी। इसका एरियर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed