फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal meets Union Home Minister Amit Shah

हरियाणा: मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह को सौंपी रिपोर्ट, नड्डा से विज ने की मुलाकात

Fri, 18 Jun 2021 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 01:31 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन में हो रही आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट गृह मंत्री शाह को सौंपी। मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal meets Union Home Minister Amit Shah
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान आंदोलन के दौरान बढ़ रहे हिंसात्मक व अनैतिक मामलों विशेषकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं की रिपोर्ट गुरुवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले। उन्होंने दिल्ली की सीमा पर हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। शाह ने मनोहर लाल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से चले तो कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। इनका स्थानीय विरोध भी हो रहा है। सरकार कानून एवं व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बिगड़ने नही देगी। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को घटनाओं के संदर्भ में अवगत करवाया है। 
विज्ञापन


पानीपत निवासी के अपहरण की भी दी जानकारी
सीएम ने कहा कि किसानों को यह समझना होगा कि कानूनों में उनके हित की ही बातें हैं। इसलिए आंदोलन खत्म कर घर लौटें। माहौल को न बिगाड़ा जाए। महिलाओं के साथ अनैतिक घटनाओं को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत निवासी का विदेश में अपहरण और उसके लिए फिरौती मांगने के मामले में शाह से चर्चा की और कहा कि इस संबंध में वह केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों से भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में नड्डा से विज ने की मुलाकात
उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की जनता जानती है भाजपा सरकार ने काम किया है, हमें कांग्रेस से पूछने की जरूरत नहीं है । विज ने कहा कि हमने जो भी काम किया है वह जनता को बताया है। सरकार को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

गुरुवार को दिल्ली में अनिल विज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ये बात कही। मुलाकात को लेकर विज ने कहा कि यह एक रूटीन मुलाकात थी। मिलना-जुलना लगा रहता है। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर विज ने कहा कि हमारी इस पर कोई बात अब तक नहीं हुई है।


किसान आंदोलन पर पर कहा कि एक किसान को पेट्रोल डालकर जला दिया गया, हमने उसके लिए एफआईआर दर्ज की है, धारा 302 भी लगा रहे हैं। जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। जो भी मामला सामने आया है, उसमें कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed