फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cabinet minister anil vij statement on rahul gandhi, bjp vs congress

राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह हैं...जिस भी पार्टी में जाएंगे, वो खत्म हो जाएगी: अनिल विज

Wed, 30 May 2018 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 May 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
haryana cabinet minister anil vij statement on rahul gandhi, bjp vs congress
कैबिनेट मंत्री अनिल विज
हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह हैं। वे जिस भी पार्टी में जाएंगे, वह खत्म हो जाएगी। वे एक होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो वे खत्म हो जाएंगे। बता दें कि मंत्री अनिज विज इससे पहले भी कांग्रेस पर कई बार तंज कस चुके हैं।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को निपाह वायरस बनाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी उनके संपर्क में आएगी, तबाह हो जाएगी। इस पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि अनिल विज मानसिक तौर पर पूरे हो चुके हैं, खुद ही निपा वायरस है और भाजपा को ले डूबेंगे। अनिल विज का बयान उस वक्त आया है, जब देश में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट जारी है। इसके साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस ने गठजोड़ कर सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट स्थित स्टाफ रोड स्थित संत निरकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि निपाह वायरस चमगादड़ से फैलता है और जो भी इस वायरस के संपर्क में आता है, खत्म हो जाता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी निपाह वायरस के समान है,  जो सभी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस के साथ इकठ्ठा हो रहीं हैं, राहुल गांधी के संपर्क में आने के साथ ही फनाह हो जाएंगी।


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब भी जिस भी राज्य में चुनाव प्रचार किया, वहां कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस के साथ दूसरे सहयोगी दलों का भी सफाया हो गया। इससे पहले अनिल विज ने यह बात पर भी ट्वीट भी की है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अनिल विज हर तरीके से परेशान हैं। इस तरह की बातें करते रहते हैं। वह खुद निपाह वायरस हैं और उनके संपर्क में आकर भाजपा खुद ही तबाह हो जाएगी। जनता को भाजपा को चुनाव में सबक सिखाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed