फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly elections will not be held with Lok Sabha

हरियाणा में लोकसभा के साथ नहीं होंगे विधानसभा चुनाव, अटकलों पर लगा विराम

Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly elections will not be held with Lok Sabha
डेमो इमेज

हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे। दोनों चुनाव अलग-अलग कराने का निर्णय दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया। दो घण्टे तक चली बैठक के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव हरियाणा में साथ होने की अटकलों पर पूर्व विराम लगा दिया। जैन ने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर हरियाणा में होंगे, लोकसभा चुनाव के साथ नहीं। बैठक में लोकसभा की दस सीटों पर जीत हासिल करने की रूपरेखा तैयार की गई। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की उपस्थिति में कोर ग्रुप के सदस्यों के सुझावों पर चर्चा के बाद रणनीति को अंजाम दिया गया। भाजपा ने दस में से सात लोकसभा सीटों पर 2014 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी 2019 के चुनाव में इन सात सीटों के अलावा हिसार, रोहतक व सिरसा संसदीय क्षेत्रों में भी जीत दर्ज करना चाहती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, भिवानी, सोनीपत, करनाल इत्यादि सीटों पर नए चेहरे उतारने को लेकर भी मंथन किया गया। 
विज्ञापन


कोर ग्रुप ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। 2 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा सीटों के 3 क्लस्टर बनाए हैं। तीन कलस्टर में बैठक पहली 10 फरवरी को गुरुग्राम, दूसरी 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र और तीसरी 25 फरवरी को हिसार में होगी। पहले क्लस्टर में गुड़गांव, महेंद्रगढ़, भिवानी और फरीदाबाद लोकसभा हैं। दूसरे में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत लोकसभा हैं। तीसरे में सिरसा, हिसार और रोहतक लोकसभा हैं। हर क्लस्टर में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम होगा लांच
जैन ने बताया कि 13 से 20 फरवरी तक मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम सारे देश में शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने घर से इसे लॉन्च करेंगे। हरियाणा में सब कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता अपने-अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाएंगे और मेरा घर भाजपा का घर फोटो के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर डालेंगे। यह कार्यक्रम हर बूथ तक हम एक अभियान के रूप में 12 फरवरी से 2 मार्च चलाएंगे।

26 फरवरी को देशभर में कमल ज्योति कार्यक्रम होगा। भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकारों के लाभार्थी के घर  कमल ज्योति दीपक जलाएंगे। ऐसे कम से कम 100 कार्यक्रम हरियाणा में मीडिया की मौजूदगी में किए जाएंगे। देशभर में 2000 कार्यक्रम होंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ संवाद करेंगे। मंडल स्तर पर कार्यक्रम होगा। शहरी विधानसभा में एक जगह तथा ग्रामीण विधानसभा में तीन जगह कार्यक्रम होगा। दो मार्च को हर विधानसभा में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

जींद की जीत से हाईकमान गदगद
अनिल जैन ने कहा कि जींद में जिस प्रकार का रिजल्ट आया है, उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ा है। जिस एकता के साथ भारतीय जनता पार्टी ने पूरा चुनाव लड़ा है और उसका वांछित परिणाम आया, उसकी हाईकमान ने सराहना की है। कलराज मिश्र ने जीत पर ग्रुप सदस्यों को बधाई दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कोर ग्रुप की बैठक आगे भी जल्दी होगी। लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारी  क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से व जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे।

जनता के सुझावों से बनाएंगे संकल्प पत्र
जैन ने कहा कि हरियाणा की जनता की भागीदारी व सहयोग से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। हर दो लोकसभा पर लोगों के बीच में सुझाव पेटियां लेकर जाएंगे। लोगों को आमंत्रित करेंगे, उनको अपनी बात कहने का, सुनाने का, लिखने का व मतपेटी डालने का आग्रह करेंगे। इन सुझावों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में बनी समिति को संकलन के लिए भेजा जाएगा।


आज मुख्यमंत्री गुरुग्राम में
पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को गुरुग्राम में मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम कर केंद्र के तैयार हो रहे संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे। सभी 90 विधानसभा में संकल्प पत्र रथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed