{"_id":"5dabe9b88ebc3e93c52f119b","slug":"haryana-assembly-elections-voting-for-assembly-elections-in-haryana-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः प्रत्याशियों और स्टार प्रचारकों ने दिखाया दम, मतदान कल, युवा निभाएंगे अहम रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः प्रत्याशियों और स्टार प्रचारकों ने दिखाया दम, मतदान कल, युवा निभाएंगे अहम रोल
Sun, 20 Oct 2019 05:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Oct 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)
शुक्रवार शाम तक हरियाणा के चुनाव रण में प्रत्याशियों, उनके समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं और स्टार प्रचारकों ने अपना दम दिखा दिया है। अब बारी मतदाताओं की है। कल प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी अपनी जरूरी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
19578 केंद्रों पर 1.83 वोटर करेंगे मतदान
- प्रदेश में कुल विधानसभा क्षेत्र 90 हैं, 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
- 1169 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इसमें 1064 प्रत्याशी पुरुष, 104 प्रत्याशी महिला व 1 प्रत्याशी थर्ड जेंडर हैं।
- सबसे कम प्रत्याशी वाला निर्वाचन क्षेत्र अंबाला कैंट व शाहबाद (6 प्रत्याशी) है। सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी हांसी में हैं।
- मतदातानुसार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर (396281) और सबसे छोटा क्षेत्र नारनौल (144066) है।
- प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर, 724 प्रवासी मतदाता, 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष, 85 लाख 12 हजार 231 महिला व 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
- 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 हैं ।
- चुनाव के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सबका फोकस युवा मतदाता
| आयु वर्ग | मतदाता |
| 18-19 वर्ष | 3,82,446 |
| 20-29 वर्ष | 40,67,413 |
| 30-39 वर्ष | 44,92,809 |
| 40-49 वर्ष | 35,67,536 |
| 50-59 वर्ष | 27,90,783 |
| 60- 69 वर्ष | 17,39,664 |
| 70-79 वर्ष | 8,22,958 |
| 80 वर्ष प्लस | 4,18,961 |
जिलावार मतदाताओं की संख्या
पंचकूला में 3 लाख 86 हजार 850, अंबाला में 8 लाख 47 हजार 45 मतदाता, यमुनानगर में 8 लाख 48 हजार 537, कुरुक्षेत्र जिले में 7 लाख 13 हजार 597, कैथल में 7 लाख 67 हजार 514, करनाल जिला में 10 लाख 94 हजार 793, पानीपत में 8 लाख 47 हजार 821, सोनीपत में 10 लाख 78 हजार 118, जींद जिले में 9 लाख 54 हजार 515, फतेहाबाद में 6 लाख 75 हजार 417, सिरसा जिले में 9 लाख 45 हजार 638, हिसार जिले में 12 लाख 44 हजार 503, भिवानी में 8 लाख 19 हजार 976, चरखी दादरी में 3 लाख 82 हजार 329, रोहतक में 7 लाख 79 हजार 718, झज्जर में 7 लाख 42 हजार 15, महेंद्रगढ़ में 6 लाख 80 हजार 935, रेवाड़ी में 6 लाख 86 हजार 500, गुड़गांव में 12 लाख 10 हजार 398, मेवात में 5 लाख 51 हजार 859, पलवल में 6 लाख 20 हजार 400, फरीदाबाद में 15 लाख 12 हजार 47 मतदाता हैं।
सार्वजनिक अवकाश घोषित
मतदान के दिन सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी मतदाताओं को इस पर्व में शिरकत करनी है और मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचना है, इसलिए अवकाश दिया जा रहा है।
इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड, कोरपोरेशन व हरियाणा के वे कार्यालय जो चंडीगढ़ और दिल्ली में मौजूद हैं, बंद रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा के सभी प्राइवेट प्रतिष्ठानों, दुकानों, फैक्ट्रियों व उद्योगों में भी छुट्टी रहेगी। सभी प्राइवेट प्रतिष्ठान इस छुट्टी को पेड लीव समझेंगे, यानी कर्मचारियों को इस छुट्टी का वेतन भी देना होगा।