फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Ticket to Rao Surender Singh

दोपहर को दिल मिले, शाम को चुनाव टिकट

Mon, 22 Sep 2014 10:14 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 22 Sep 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Ticket to Rao Surender Singh

सियासत में लॉटरी लगना तो इसे कहते हैं। दोपहर को जिस पार्टी में शामिल हुए, शाम को उसी ने टिकट भी दे दिया। ये किसी बॉलीवुड की राजनीतिक फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि कैथल विधानसभा की चुनावी तस्वीर है।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को हजकां के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राव सुरेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामा। दोपहर को वे प्रो. गणेशी लाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और शाम को कैथल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

कई अन्य दावेदारों को निराशा

Haryana Assembly Elections Ticket to Rao Surender Singh

ऐसा होने से भाजपा के पुराने एवं नए लगभग 20 से ज्यादा नेताओं को निराशा हाथ लगी है। हालांकि अभी तक किसी नेता के विरोध की बात सामने नहीं आई है। भाजपा द्वारा टिकट को लेकर पूर्व में कई बार सर्वे हुए। सर्वे में अपने नाम की बात होने को लेकर कई नेता अपने तरीके से टिकट को पक्का मान कर चल रहे थे।

रविभूषण गर्ग ने पार्टी के बुरे वक्त में दो चुनाव लड़े। वहीं अरुण सर्राफ व सुरेश गर्ग नौच पिछले दो माह से बाकायदा कार्यालय खोल कर चुनावी प्रचार अभियान में जुटे थे। इसके अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, वीरेंद्र छौत, अशोक गोयल सरीखे नेता भी टिकट की दौड़ में पिछड़ गए।

इन सभी के नामों पर हर रोज कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन राव सुरेंद्र सिंह ने सभी कयासों को धता बताते हुए टिकट की लड़ाई जीत ली। वे शनिवार को भाजपा में शामिल हुए तथा शाम को उन्हें उम्मीदवार चुन लिया गया। उधर, रविभूषण गर्ग ने कहा कि पार्टी ने जैसा उचित समझा, फैसला लिया है। हमें मंजूर है।

ये है राजनीतिक कैरियर

Haryana Assembly Elections Ticket to Rao Surender Singh

राव सुरेंद्र सिंह ने वर्ष 1991 में बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें करीब नौ हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इसके बाद वे हविपा और इनेलो में रहे। भाजपा में जाने से पहले वह हजकां के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे।

गौरतलब है कि भाजपा ने कैथल हलके में 19 हजार से अधिक गुर्जर वोटों  को ध्यान में रखते हुए यहां से राव सुरेंद्र सिंह टिकट देने का फैसला किया है।

टिकट मिलने के बाद राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान के आभारी हैं। सभी साथियों की मदद से कैथल में कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed