फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Shazia Ilmi targets on Rahul Gandhi in Rohtak

हरियाणा विधानसभा चुनावः शाजिया इल्मी बोलीं- पाक के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं राहुल गांधी

Tue, 15 Oct 2019 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Shazia Ilmi targets on Rahul Gandhi in Rohtak
shazia ilmi - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी का कहना है कि हरियाणा में कई शहजादे हैं, लेकिन देश के शहजादे राहुल गांधी थे, जो अब पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं। इल्मी मंगलवार को रोहतक में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राहुल के बयानों का प्रयोग पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करता है। जो भाषा राहुल गांधी बोलते हैं, वही भाषा पाकिस्तान भी बोलता है। 

विज्ञापन


यूएनएचआरसी जैसी विश्वव्यापी बैठकों में उनके भारत विरोधी बयानों को पाकिस्तान अपने दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करता है। शाजिया इल्मी ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और उनके सभी प्रत्याशियों को स्पष्ट करना होगा कि वे अनुच्छेद 370 के समर्थन में हैं या विरोध में। विरोध में हैं तो घोषणापत्र में क्यों नहीं लिखते कि 370 को पहले ही तरह लागू करवाएंगे। 
विज्ञापन


इल्मी ने कहा कि तीन तलाक पर भी कांग्रेस या राहुल का रुख ठीक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी रैली के लिए नूहं को ही क्यों चुना, ये सब जानते हैं। लेकिन उन्हें जो कहना है वे स्पष्ट कहें। उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा और हरियाणा के सह-मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस और जिला प्रवक्ता शमशेर खरक भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के शहजादों और शहजादियों के लिए नहीं सरकार

शाजिया इल्मी ने कहा कि भाजपा सरकार शहजादों-शहजादियों को खुशहाल करने के लिए नहीं, बल्कि आम जनता, गरीबों और जरूरतमंदों को खुश करने के लिए हरियाणा में दोबारा आएगी। ऐसी सरकार फिर आएगी जो बेटियों की फिक्र करती है। इल्मी ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी कहते हैं कि स्पेस मिशन पर पैसे ना लगाएं जाएं, ऐसी बातों से क्या राहुल गांधी हरियाणा की कल्पना चावला जैसी बेटियों की उपलब्धि को दरकिनार नहीं कर रहे।

कौन कहता है 370 हरियाणा से जुड़ा हुआ नहीं
शाजिया इल्मी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन कहता है 370 हरियाणा से जुड़ा मुद्दा नहीं है। हरियाणा में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा जहां के जवान शहीद ना हुए हों। उनसे पूछकर देखो 370 हटाना ठीक है या गलत। महिला थाने, लिंगानुपात में सुधार, महिला कॉलेज, बसों की व्यवस्था क्या हरियाणा के मुद्दे नहीं हैं। विपक्ष के जो नेता बोल रहे हैं कि चुनाव 370 पर लड़ा जा रहा है तो उन्हें ध्यान रखना होगा कि ये पूरे देश का मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed