फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणाः राज्यपाल से मिले मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला, मिला सरकार बनाने का न्योता

Sat, 26 Oct 2019 04:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Oct 2019 04:04 PM IST
खास बातें

  • मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया
  • थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे खट्टर, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
  • खट्टर कल दोपहर दो बजे ले सकते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेगी भाजपा
  • हरियाणा में एक ही उपमुख्यमंत्री होगा

विज्ञापन
haryana assembly elections result, BJP-JJP alliance, Manohar Lal CM, Dushyant Chautala Depty CM
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

03:14 PM, 26-Oct-2019
राज्यपाल सत्यदेव नारायाण आर्य ने मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला को सरकार बनाने का न्योता दिया है। मनोहर लाल कल दिल रविवार को दिवाली के मौके पर दोपहर दो बजे राजभवन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
 

 
02:55 PM, 26-Oct-2019
हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार टू में उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिल गई है। उन्होंने दो हफ्तों की फरलो मिली है और वे आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
02:27 PM, 26-Oct-2019
हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर लाल खट्टर और जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलने पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद हैं।
 

 
01:16 PM, 26-Oct-2019
- बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा गोपाल कांडा से कोई समर्थन नहीं लेगी। मनोहर लाल करीब ढाई बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे और सरकार बनाने के कागज सौंपेंगे। वहीं सरकार में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा।  रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा के पास 56 विधायकों का समर्थन है। 40 विधायक भाजपा के, 10 विधायक जजपा के और छह निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ हैं।
12:36 PM, 26-Oct-2019
- केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कंवरपाल गुर्जर ने रखा। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। केंद्रीय पर्यवेक्षकर रविशंकर प्रसाद ने बैठक में मौजूद विधायकों से पूछा कि क्या विधायक दल के नेता के लिए कोई अन्य नेता का प्रस्ताव भी है, तो सभी ने एक सुर में हाथ खड़ा करके मनोहर लाल का नाम लिया।
 
12:34 PM, 26-Oct-2019
- मनोहर लाल ने विधायक दल का नेता बनाए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछले पांच साल की तरह इस बार भी एक साफ सुथरी सरकार बनेगी। समर्थन देने वालों और अपने सभी मंत्रियों को साथ लेकर चलूंगा, हर वर्ग का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 26-Oct-2019
- भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर लाल खट्टर कल दिवाली के पर्व पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ बतौर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
 
12:27 PM, 26-Oct-2019
- मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने गुलदस्ता भेंट करके और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
 
12:12 PM, 26-Oct-2019

11:45 AM, 26-Oct-2019
- चंडीगढ़ में चल रही भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म चल रही है। उसके बाद होने वाले एलानों पर सभी की नजर टिकी हुई है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed