Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Never take antibiotics without medical testing and a doctor’s advice; experts urge caution.

प्रयागराज : बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के कभी न लें एंटीबायोटिक दवाएं, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Sun, 29 Nov 2026 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के उचित इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए एंटीबायोटिक स्टीवर्डशिप प्रोग्राम लागू करना जरूरी है। इसका उद्देश्य मरीजों को बीमारी के अनुसार सही दवा, उचित खुराक उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Never take antibiotics without medical testing and a doctor’s advice; experts urge caution.
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित व्याख्यान में पुस्तक का विमोचन करते विशिष्ट वक्तागण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के उचित इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए एंटीबायोटिक स्टीवर्डशिप प्रोग्राम लागू करना जरूरी है। इसका उद्देश्य मरीजों को बीमारी के अनुसार सही दवा, उचित खुराक उपलब्ध कराना है। यह बातें शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के 91वें वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आईएमएयूपीकॉन-2026 के पहले दिन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज माथुर ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपीडी, आईपीडी और आईसीयू में आने वाले मरीजों की पहले सटीक जांच होनी चाहिए। इसके बाद जरूरत के अनुसार टेस्ट कराने चाहिए। रिपोर्ट आने तक उपयुक्त एंटीबायोटिक दी जानी चाहिए। डॉ. माथुर ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से दवाओं के प्रति प्रतिरोध बढ़ रहा है। अस्पतालों को अपने यहां एंटीबायोटिक दवाओं का फ्लोचार्ट तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन


दमा एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सीओपीडी के मरीजों में सांस फूलना, खांसी बढ़ना और बलगम अधिक बनना बीमारी के बिगड़ने के संकेत हैं। संक्रमण और प्रदूषण इसके प्रमुख कारण हैं। बचाव के लिए नियमित रूप से इनहेलर का इस्तेमाल जरूरी है। ऑक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत से कम होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. ज्योति भूषण, डॉ. अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. अभिनव अग्रवाल, डॉ. उत्सव सिंह, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव व डॉ. आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हर दस में एक व्यक्ति को थायराइड

एमएलएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिक विभाग डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि थायरॉयड के हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दो प्रकार हैं। हाइपोथायरायडिज्म में हार्मोन कम बनते हैं, जबकि हाइपरथायरायडिज्म में हार्मोन की अधिकता हो जाती है। गर्भावस्था से पहले थायरॉयड का स्तर सामान्य रखें। इटावा के डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ने कहा डिजिटल विज्ञापन को लेकर एथिक्स कमेटी ने नए निर्देश जारी किए हैं। इनमें डॉक्टरों और अस्पतालों के ऑनलाइन प्रचार के लिए विज्ञापन की सामग्री पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मधुमेह के मरीज साल में एक बार कराएं आंखों की जांच

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शरण ने कहा कि डायबिटीज के कारण आंखों के पर्दे (रेटिना) पर असर पड़ सकता है, जिससे धीरे-धीरे रोशनी कम होने लगती है। शुगर के मरीजों को साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। अब नए इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जिनका असर लंबे समय तक रहता है। पहले हर महीने लगने वाले इंजेक्शन अब दो से तीन महीने के अंतराल पर भी लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed