फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Related Informations on Mobile

गुडन्यूजः मोबाइल पर मिलेंगे मतदान के अपडेट?

Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Related Informations on Mobile

वोटरों की दिक्कतें कम करने के लिए चुनाव आयोग ने नया कदम उठाया है। चीफ इलेक्ट्रोरल ऑफिस ने वोटरों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एसएमएस सुविधा शुरू की है। अब वोटरों को वोट संबंधी जानकारी सिर्फ एक एसएमएस पर मिल जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने के बाद कोई भी वोटर एसएमएस भेजकर अपने मोबाइल पर भी वोट से संबंधी जानकारी जुटा सकता है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग मतदान के दिन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए वोटरों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए भी जागरूक भी कर रहा है। चुनाव आयोग के अधिकारी के अनुसार एसएमएस से वोटर डिटेल प्रक्रिया का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ये है व्यवस्था

Haryana Assembly Elections Related Informations on Mobile

अभी तक वोटर को अपना नाम फाइनल लिस्ट में देखने के लिए या फिर चुनाव आयोग के वेबसाइट पर वोटर लिस्ट दिखती थी। इससे बचने के लिए लोग वोटर लिस्ट चेक नहीं करते थे और सीधे बूथ पर पहुंच जाते थे। वहां उन्हें पता चलता था कि उनका नाम तो कट गया है, लेकिन अब ऐसा न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने नया कदम उठाया है।

मतदाताओं की संख्या
जिले भर में सात लाख 51 हजार 455 मतदाता है। इसमें पुरुष चार लाख आठ हजार 713 व महिला तीन लाख 42 हजार 740 है। जोकि विस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेगें।

सुविधा से ये होगा लाभ

Haryana Assembly Elections Related Informations on Mobile

इस सुविधा के शुरू होते ही कोई भी वोटर एसएमएस भेजकर अपने मोबाइल पर भी वोट से संबंधी जानकारी ले सकता है। यदि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से सीधे की जा जाएगी।

इसका फायदा न केवल मतदाता को होगा बल्कि चुनाव आयोग पर भी आरोप नहीं लगेंगे कि प्रभावशाली व्यक्ति ने उसका नाम सूची से कटवा दिया है।

ऐसे उपलब्ध होगी जानकारी

वोटर को अपने वोट का स्टेटस चेक करने के लिए अपने मोबाइल से वोटएचआरवाई लिखने के बाद स्पेस देकर वोटर कार्ड नंबर टाइप कर उसे 9954699899 पर एसएमएस भेजना होगा।

इसके कुछ समय बाद जवाब में वोटर को वोट संबंधित पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। मतदान के दिन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने नया कदम उठाया है।

इससे वोटरों की दिक्कत काफी हद तक कम होगी। चुनाव आयोग द्वारा एसएमएस से वोटर डिटेल प्रक्रिया का ट्रायल किया जा रहा है। अभी इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed