{"_id":"5d9cda298ebc3e016e028ea9","slug":"haryana-assembly-elections-former-minister-sampat-singh-will-join-bjp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री संपत सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री संपत सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन
Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री संपत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महम में होने वाली रैली में भगवाधारी हो जाएंगे। वे अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा पार्टी ज्वाइन करेंगे। उल्लेखनीय है कि संपत सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं लोकसभा चुनाव के दौरान से शुरू हो गई थीं, लेकिन यह बात सिरे नहीं चढ़ी। अब चूंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उनको टिकट न दिए जाने से वे कई दिनों से पार्टी नेतृत्व से खफा थे।
विज्ञापन
छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से रोहतक में तिलियार लेक पर मिले भी थे और उनके भाजपा में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि उन्होंने इस बारे में कहा था कि वे दिल्ली से लौटते समय तिलियार लेक पर रुके थे। वहां मुख्यमंत्री भी आए हुए थे तो गलियारे में अनौपचारिक राम-राम हुई थी। इसके अगले ही दिन सात अक्तूबर को संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारवार्ता कर अपना गुबार निकाला था।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि प्रदेश के नेताओं ने चहेतों को टिकट दिलाया और बंदरबांट की गई। जीतने वाले उम्मीदवारों की अनदेखी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा था कि बाकी जिलों में हुड्डा ने अपने चहेतों को टिकट दिलाने का प्रयास किया, लेकिन हिसार जिले की एक भी सीट के लिए उन्होंने कोई पैरवी नहीं की।
विज्ञापन
दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के बारे में संपत सिंह ने कहा था कि वे अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद फैसला करेंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने फैसला लिया कि वे भाजपा ज्वाइन करेंगे। उनके पीए अमित ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत सिंह महम रैली में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे।