फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Expenditure Detail and Charges

पंखें की हवा 60 रुपये में तो पानी 1 रुपये में

Mon, 22 Sep 2014 10:09 AM IST
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Sep 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Expenditure Detail and Charges

चुनाव में खर्च करने के लिए नेताजी को भले ही 25 लाख रुपये तक की छूट हो, लेकिन चुनाव आयोग ने जिस हिसाब से कई सामानों का खर्च जोड़ा है, उससे प्रत्याशियों को चुनाव पूरी तरह सादगी से ही लड़ना होगा।

विज्ञापन


जरा सा भी तामझाम नेताजी ने किया तो उसके खर्च में इजाफा हो जाएगा, जो परेशानी का सबब होगा। हालात यह हैं आयोग ने पंखे की हवा से लेकर गिलास में पानी तक सबकी कीमत तय कर दी है।
विज्ञापन


पंखे की हवा जहां 60 रुपये में मिलेगी वहीं हर गिलास पर एक रुपये का खर्च जुड़ेगा। यही नहीं कहीं जाने पर प्रत्याशी के सम्मान में अगर समर्थक ने कालीन बिछा दी तो भी 100 रुपये का खर्च नेताजी के खाते में ही जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सीट’ चाहिए तो सोफा नहीं कुर्सी ही सही

Haryana Assembly Elections Expenditure Detail and Charges

विधानसभा चुनाव में अगर सीट चाहिए तो कम से कम खर्च का ख्याल रखना होगा। 2 लोगों के लिए बैठने लायक सोफे का किराया जहां 200 रुपये होगा। वहीं प्लास्टिक की कुर्सी  महज 10 रुपये में ही उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा वहीं दूसरी कुर्सी का किराया भी 25 रुपये तय किया गया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए निगरानी

चुनाव आयोग ने खर्च का हिसाब रखने के लिए विभिन्न टीम बनाई हैं, जो कि जनसभाओं और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी करने के साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे जिससे बाद में प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब जोड़ा जा सके।

किस चीज का कितना किराया

Haryana Assembly Elections Expenditure Detail and Charges

पंखा-60 रुपये, कालीन (15गुणा 5)-100 रुपये, कुर्सी प्लास्टिक-10 रुपये, सोफा 2 सीटर-200 रुपये, कुर्सी डनलप-25 रुपये, मेज-20 रुपये , मेजपोश-20 रुपये, सेंटर टेबल-100 रुपये , जनरेटर 63 किलोवाट (बिना तेल)- 2000 रुपये प्रति सभा, 7.50केवी (बिना तेल)- 800 रुपये प्रति सभा, मरकरी लाइट 500 वाट- 100 रुपये, बल्ब 200वाट-20 रुपये जग-5 रुपये, ट्रे स्टील- 5 रुपये, पर्दा-100 रुपये, दरी-10 रुपये आदि। (मूल्य प्रति वस्तु के हिसाब से है, कई अन्य वस्तुओं की लिस्ट जल्द ही जारी होगी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed