फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Campaigning End, Now Wait of Voting

जानिए, 'टोटल' चुनाव प्रचार का लब्बोलुबाव

Tue, 14 Oct 2014 02:43 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Oct 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Campaigning End, Now Wait of Voting

हरियाणा के रण में माह भर चले ताबड़तोड़ प्रचार के दौरान बड़े मुद्दों से लेकर निजी आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, शिअद के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल, अध्यक्ष सुखबीर बादल, हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने कई रैलियां कीं।

सियासी माहिरों के अनुसार मुकाबला चौकोना होने की वजह से जितनी तल्खी इस बार के चुनाव में देखने को मिली, पहले कभी नहीं रही। यह विधानसभा चुनाव पहले हुए चुनाव से कुछ अलग है। हर तरफ से आक्रमण होता दिखाई पड़ा।

विज्ञापन

मोदी ने कांग्रेस और इनेलो पर साधे निशाने

Haryana Assembly Elections Campaigning End, Now Wait of Voting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधते हुए यह कहकर वोट मांगे कि यदि यहां भाजपा को बहुमत मिलेगा, तभी केंद्र से प्रदेश को कुछ मिल पाएगा। यहां तक कहा कि जेल में बैठे लोगों से बिलकुल हाथ नहीं मिलाएंगे। अमित शाह और नवजोत सिद्धू भी निजी आरोपों से पीछे नहीं हटे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने मोदी सरकार को इसकी कार्यशैली के लिए आडे़ हाथों लिया। कहा कि मोदी सिर्फ बातें करते हैं, जमीनी काम नहीं। उन्होंने एनडीए सरकार के अब तक के कार्यकाल को असफल करार दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास के नाम पर वोट मांगे।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला जमानत पर बाहर आए हुए थे। उन्होंने जमानत रद होने तक जमकर प्रचार किया और कहा कि उन्होंने बेरोजगारों को नौकरी दी, इसलिए सियासी विरोधियों ने मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवाया। चौटाला ने इस तरह की बातें करके लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की।

बादल ने एचएसजीएमसी को बनाया मुद्दा

Haryana Assembly Elections Campaigning End, Now Wait of Voting

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एचएसजीएमसी मुद्दे पर तो हरियाणा कांग्रेस को घेरा ही, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के नाम को भुनाने की भी पूरी कोशिश की। उन्होंने चौटाला के जेल जाने को विरोधियों की शरारत करार देते हुए, उनके प्रति सहानुभूति लेने की कोशिश की।

प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को तो बादल व सुखबीर का आक्रामक रुख और कड़ा हो गया। सुखबीर ने यहां तक कहा कि लोग चौटाला सरकार बनाने का मन बना चुके हैं तथा सर्वे फर्जी हैं, बहुमत इनेलो-शिअद गठबंधन को ही मिलेगा। शिअद महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया व अन्य नेताओं ने भी चौटाला के नाम पर जमकर प्रचार किय।

हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नाई के निशाने पर भाजपा व कांग्रेस रहे। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज तो कांग्रेस को लोक विरोधी करार दिया। कुल मिलाकर जबरदस्त प्रचार के बाद अब गेंद जनता के पाले में है। 15 को मतदान के बाद 19 को होने वाली मतगणना उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खोल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed