फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, BJP candidate video goes viral

ईवीएम को लेकर भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Sun, 20 Oct 2019 03:20 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, असन्ध (हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, असन्ध (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP candidate video goes viral
- फोटो : अमर उजाला

असंध के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क द्वारा ईवीएम में पुर्जा फिट करने और सारी वोट कमल के फूल पर आने की बात कहने की वायरल हुई वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। मामले को गंभीरता से लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन


आयोग ने विर्क को नोटिस जारी किया है। साथ ही असंध विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी को स्पेशल चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उधर, देर रात प्रत्याशी की ओर से आयोग को नोटिस का जवाब दे दिया गया है, जवाब में विर्क ने आरोप लगाया कि इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है। इसमें सत्यता नहीं है। साथ ही उन्होंने वायरल वीडियो के अलावा इस कार्यक्रम की पूरी वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन


असंध विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरदार बख्शीश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार 21 तारीख को वोट सोच समझ कर देनी है। अगर कोई चूक हुई तो पूरे पांच वर्ष तक पछताना पड़ेगा। इस दौरान बख्शीश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नजरें बहुत तेज हैं। आप लोग जिस मर्जी को वोट दे देना, हमें सब पता चल जाएगा, किसने कहां वोट डाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शीश सिंह ने कहा कि जब कोई पूछेगा तो उसको बता भी देंगे कि उसने कहां वोट डाली है। इसके बाद भी बख्शीश सिंह यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम में एक पुर्जा फिट किया गया है आप जिस मर्जी को वोट दो, लेकिन वो सारी वोट आनी कमल के फूल पर ही हैं। इसके बाद इस मामले में संज्ञान लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और करनाल उपायुक्त विनय प्रताप ने बख्शीश सिंह विर्क को नोटिस जारी कर दिया है।

भाजपा समर्थकों ने जारी की पूरा वीडियो
ईवीएम को लेकर दिए गए बयान के बाद अब भाजपा समर्थकों ने इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो भी जारी की है। इस वीडियो में बख्शीश सिंह कह रहे हैं, कि विपक्षी कहते हैं कि कोई भी बटन दबा दो, वोट निकलना फूल पर ही है। कहते हैं कोई पुर्जा फिट कर रखा है।

जुत्शी विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त: डीसी
रात 9 बजे मीडिया से मुखातिब उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि असंध विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक वीडियो वायरल होने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ा संज्ञान लेकर चुनाव को शांति एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाने के लिए पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी को स्पेशल चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

उन्होंने बताया कि 1982 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद जुत्शी पूर्व में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्र में भी चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। विनोद जुत्शी अब असंध विधानसभा क्षेत्र के चुनाव का पर्यवेक्षण करेंगे। फिलहाल आयोग किसी फाइनल नतीजे पर नहीं पहुंचा है कि आखिर वीडियो की सच्चाई क्या है। ये जांच का विषय है।

दोनों वीडियो जांची जा रही हैं: एसपी
इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क को नोटिस जारी होने के बाद प्रत्याशी ने नोटिस का जवाब दिया है, साथ ही घटनाक्रम की पूरी वीडियो की सीडी भी दी है। वायरल हुई वीडियो और पूरी वीडियो को जांचा जा रहा है, जांच के बाद ही कुछ जा सकता है। फिलहाल हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। अगर इस मामले में किसी द्वारा कांट-छांट की गई है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विपक्षियों की शरारत: विर्क
इस बारे में भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क का कहना है कि ये वीडियो झूठी है। किसी ने जानबूझकर इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया है। यह जांच का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए और ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विर्क का कहना है कि यह विपक्षियों की चाल है, जो अपनी हार को देखकर इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सच्चाई जानने के लिए पूरा वीडियो देखना चाहिए। मैं चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed