फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Ashok Tanwar target On Congress in Chandigarh

तंवर का बड़ा आरोप, बोले-कांग्रेस बच्चे खानी पार्टी, राहुल खुद इसके शिकार, बेची गई 22 टिकटें

Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Ashok Tanwar target On Congress in Chandigarh
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी छोड़ने के बाद वह बड़े आरोप लगाते आए हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अधिकांश वही आरोप दोहराए। जिस पार्टी के वह 5 साल 8 महीने अध्यक्ष रहे, उसे उन्होंने बच्चे खानी पार्टी कह डाला। 

विज्ञापन


साथ ही तंवर ने पार्टी पर 22 टिकटें करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप भी लगाए।  तंवर ने कहा कि पहले पार्टी कार्यकर्ता को बच्चे की तरह तैयार करती है और फिर उसी को पार्टी के बड़े मगरमच्छ खा जाते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसके ही शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में है और अभी तक की जानकारी के अनुसार पार्टी ने 22 टिकटें बेची हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी अलग भूमिका निभाएंगे जो भ्रष्टाचारी नेता चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें हराने के लिए ताकत लगाएंगे और अच्छे प्रत्याशी चाहे वह किसी भी पार्टी के हों उनकी मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों का नाम लिए बिना कहा कि उनकी गर्दन की मरोड़ इस चुनाव में निकाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंवर ने कहा टिकट वितरण में पार्टी का कोई सिस्टम नही था और टिकट वितरण दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस में कई दशक लगाने वालों का टिकट कटा उनको नजरअंदाज किया गया। अंतिम समय में कांग्रेस में आने वालों को टिकट मिला है। तंवर ने कहा राहुल गांधी को भी पार्टी के अंदर ही जो मगरमच्छ है, उन्होंने खाया है। 


देश को कांग्रेस मुक्त करने का फैसला कांग्रेस के अंदर के ही कुछ नेताओं का है, जो इस काम में लगे हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में टिकटों पर कोई चर्चा ही नहीं हुई, चाय पानी और गपशप हुई थी। तंवर ने कहा जो योग्य उम्मीदवारों की सूची हमने सौंपी, उसको दरकिनार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed