{"_id":"5d85bf6e8ebc3e0178341647","slug":"haryana-assembly-elections-2019-wrestler-babita-phogat-tweet-on-pm-modi-and-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैंने किए, लोग भी आएं और भाजपा से जुड़कर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें: पहलवान बबीबा फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंने किए, लोग भी आएं और भाजपा से जुड़कर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें: पहलवान बबीबा फोगाट
Sat, 21 Sep 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
पहलवान बबीता फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाली पहलवान बबीता फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष में एक ट्वीट किया है। पहलवान बबीता फोगाट भाजपा ज्वॉइन करने के बाद से खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भाजपा से जुड़कर राजनीति में नई शुरूआत की है। आप सबसे भी आह्वान है कि आप भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
भारत को क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीताने वाले सिटी के कपिल देव को खेल विश्वविद्यालय राई का वीसी नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक चेतन शर्मा, हरियाणा फुटबाल संघ व हरियाणा जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पुलिस की नौकरी छोड़कर खिलाड़ी से नेता बनीं बबीता फोगाट व द्रोर्णाचार्य अवार्डी एवं क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज ने खुशी जताते हुए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। ये सभी शुक्रवार को सेक्टर 27 में प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पहुंचे थे।
इस मौके पर बबीता फोगाट ने कहा कि कपिल देव के स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में अहम पद पर पहुंचने से यह साफ हो गया है कि हरियाणा में खेलों व खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। बबीता फोगाट हरियाणा की भाजपा सरकार को खिलाड़ियों के लिए नौकरी और इनाम राशि को लेकर घेरती रही हैं, लेकिन शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। उनके इलाके में खेल स्टेडियम बन रहा है और खिलाड़ियों की इनामी राशि भी बढ़ा दी गई है।

कपिल देव को वीसी बनाकर बढ़ा दिया मान
संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहा गया कि राई में अब से पहले अधिकारी वर्ग को अहम जिम्मेदारी मिलती रही है, लेकिन कपिल देव के राई विश्वविद्यालय में पहुंचने से खिलाड़ियों को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि पहले के मुकाबले अधिक संख्या में नए खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे।
हरियाणा सरकार द्वारा खेलों का बजट बढ़ाए जाने और उसका बड़ा हिस्सा इनामी राशि के लिए आरक्षित रखे जाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सूरजपाल अम्मू व चेतन शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान झज्जर में जहां क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू हो चुका है, वहीं अंबाला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक फुटबाल स्टेडियम बन रहा है।
चेतन शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार का खेल बजट आज जहां 400 करोड़ तक पहुंच गया है वहीं भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी 22 जिलों में चलाए जा रहे खेल प्रकोष्ठ भी सरकार के सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं।
सूरजपाल अम्मू ने खिलाड़ियों को आगामी चुनाव के दौरान टिकट दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उठा चुके हैं। कोई भी खिलाड़ी अगर विधानसभा में पहुंचता है तो यह समूचे खेल जगत के लिए गौरव की बात होगी। अम्मू ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि खेल प्रकोष्ठ में कई ऐसे चेहरे हैं जो चुनाव लड़ने व जीतने में सक्षम हैं।