फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Voting In Haryana Tomorrow for 90 Assembly seats

हरियाणा में मतदान कल, 1.83 करोड़ मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता, सुरक्षा में 75 हजार जवान तैनात

Sun, 20 Oct 2019 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Voting In Haryana Tomorrow for 90 Assembly seats
सांकेतिक तस्वीर

शुक्रवार शाम तक हरियाणा के चुनाव रण में प्रत्याशियों, उनके समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं और स्टार प्रचारकों ने अपना दम दिखा दिया है। अब बारी मतदाताओं की है। 21 अक्तूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी अपनी जरूरी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा आम चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। सोमवार सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। वहीं 24 अक्तूबर को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन


19578 केंद्रों पर 1.83 वोटर करेंगे मतदान

  • प्रदेश में कुल विधानसभा क्षेत्र 90 हैं, 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • 1169 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इसमें 1064 प्रत्याशी पुरुष, 104 प्रत्याशी महिला व 1 प्रत्याशी थर्ड जेंडर हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सबसे कम प्रत्याशी वाला निर्वाचन क्षेत्र अंबाला कैंट व शाहबाद (6 प्रत्याशी) है। सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी हांसी में हैं।
  • मतदातानुसार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर (396281) और सबसे छोटा क्षेत्र नारनौल (144066) है।
  • प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर, 724 प्रवासी मतदाता, 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष, 85 लाख 12 हजार 231 महिला व 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
  • 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 हैं ।
  • चुनाव के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

Haryana Assembly Elections 2019, Voting In Haryana Tomorrow for 90 Assembly seats
सांकेतिक तस्वीर

डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि अंबाला से 36, झज्जर से 58, कैथल से 57, कुरुक्षेत्र से 44, सिरसा से 66, हिसार से 118, यमुनानगर से 46, महेंद्रगढ़ से 45, चरखी दादरी से 27, रेवाड़ी से 41, जींद से 63, पंचकूला से 24, फतेहाबाद से 50, रोहतक से 58, पानीपत से 40, मेवात से 35, सोनीपत से 72, फरीदाबाद से 69, भिवानी से 71, करनाल से 59, गुरुग्राम से 54, पलवल से 35 उम्मीदवार मैदान में हैं।

11 पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे मतदान

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इद्रजीत ने कहा कि जिसका नाम मतदाता सूची में है, वही मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नहीं है तो वह आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है। मतदान केंद्र में अपने मत की गोपनीयता बनाए रखना भी अनिवार्य है और ये वोटर की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

डॉ. इद्रजीत ने बताया कि यदि मतदाता के पास पुराना एपिक कार्ड है तो भी वह वोट डाल सकता है, बशर्ते उसका नाम उस क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है और वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा। मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है, जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।

Haryana Assembly Elections 2019, Voting In Haryana Tomorrow for 90 Assembly seats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

डॉ. इद्रजीत ने बताया कि 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय व राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।

सार्वजनिक अवकाश घोषित 
मतदान के दिन सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी मतदाताओं को इस पर्व में शिरकत करनी है और मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचना है, इसलिए अवकाश दिया जा रहा है। 

इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड, कोरपोरेशन व हरियाणा के वे कार्यालय जो चंडीगढ़ और दिल्ली में मौजूद हैं, बंद रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा के सभी प्राइवेट प्रतिष्ठानों, दुकानों, फैक्ट्रियों व उद्योगों में भी छुट्टी रहेगी। सभी प्राइवेट प्रतिष्ठान इस छुट्टी को पेड लीव समझेंगे, यानी कर्मचारियों को इस छुट्टी का वेतन भी देना होगा।

सबका फोकस युवा मतदाता

आयु वर्ग   मतदाता
18-19 वर्ष  3,82,446
20-29 वर्ष 40,67,413
30-39 वर्ष 44,92,809
40-49 वर्ष 35,67,536
50-59 वर्ष 27,90,783
60- 69 वर्ष 17,39,664
70-79 वर्ष 8,22,958
80 वर्ष प्लस 4,18,961

130 कंपनियों समेत 75 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक निपटें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रदेश भर में सुरक्षा बलों की 130 कंपनियों समेत 75 हजार जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार आम चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के सभी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

उनके अनुसार इस बार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों द्वारा अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील करने के लिए अपने एरिया में अधिकतम पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

75,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी रेंज एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्त और जिला एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कसर न छोड़ें।

सभी राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे चुनावी प्रचार के बावजूद, प्रदेश में हिंसा या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से चुनावी प्रक्र्तिया को बाधित करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि चुनाव के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 130 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, कड़ी चौकसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के 26,896 जवान, 22,806 होमगार्ड, 7,936 विशेष पुलिस अधिकारी और 6,001 पुलिस टेऊनिज को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 

फील्ड में रहेंगे 21 सीनियर पुलिस अधिकारी
21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन विशेषकर नकदी, शराब व प्रलोभन की अन्य वस्तुओं के वितरण को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और निगरानी टीमों द्वारा चैकिंग तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed