फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, UP CM Yogi Adityanath Election Rally at Panchkula

कांग्रेस ने पहले देश को बेचा, सत्ता जाने के बाद अब टिकट बेचनी शुरू कर दी: योगी आदित्यनाथ

Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, UP CM Yogi Adityanath Election Rally at Panchkula
रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा और जब देश की सत्ता उनके हाथ से चली गई तो नेताओं ने अपनी पार्टी की टिकट बेचनी शुरू कर दी। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकट बेची गई है, इसलिए जिस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, वह दूसरों के बारे में क्या सोचेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के नेताओं को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। जम्मू-कश्मीर के मामले पर चेतावनी देते योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वहां रहने वालों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला दूसरे लोक में जाएगा। आदित्यनाथ शुक्रवार को कालका मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला विधानसभा से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कालका की चुनावी जनसभा में कहा कि जब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे। जो व्यक्ति देश का गौरव बढ़ा रहा है तो ये लोग उसका मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती

उन्होंने ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने पर कांग्रेस बोलती थी कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा। कांग्रेस के नेता हर अच्छे और देशहित के कार्य का विरोध करते हैं। कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया, उस समय भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उसे तो केवल राजनीति करनी है।

‘दामाद जी’ ने गुरुग्राम, पंचकूला में जमीनों पर कब्जे किए
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बिना पायलट का विमान है। कांग्रेस को सत्ता में आने का जब भी मौका लगा उसने घोटाला ही किया। कांग्रेस राज में 2जी का घोटाला हुआ। ‘दामाद जी’ ने गुरुग्राम, पंचकूला आदि में जमीनों पर कब्जे किए और विकास में बाधा बने। पिछली सरकारों में हरियाणा में नौकरियों में परिवारवाद, जातिवाद हावी था। बिना पैसे कोई कार्य नहीं होता था।

आज हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार ने 72 हजार नौकरी बिना पैसे, बिना सिफारिश के दी। किसानों को पेंशन, किसानों का कर्ज माफ, किसान की आमदनी बढ़ाना। मनोहर सरकार ने बहुत से काम किए। दूसरी ओर कांग्रेस के तो डीएनए में ही भ्रष्टाचार है और वह इससे अलग नहीं कर सकते।

70 साल में कांग्रेस ने नहीं करवाया विकास
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी कालका और पंचकूला के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। यही हाल देश के अंदर का था। कांग्रेस ने 70 साल राज किया, लेकिन विकास के मामले में पार्टी शून्य रही। यदि विकास किया होता तो भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन, एलपीजी, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना की घोषणा नहीं करनी पड़ती। 

ये लोग रहे मौजूद
जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, कालका प्रत्याशी लतिका शर्मा, पंचकूला प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा प्रभारी श्यामलाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, जिला महामंत्री विरेंद्र राणा, हरेंद्र मलिक, रूबी भगत सिंह, हर्ष कुमार, कुलभूषण गोयल, पवन कुमारी, तरसेम गुप्ता, फतेह सिंह, इंद्र कुमार, सुनील धीमान, रितु सिंगला, कृष्ण ढुल, बाल योगी आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed