{"_id":"58b444254f1c1bbd0e8306ff","slug":"haryana-assembly-budget-session-starts-features-of-the-governor-s-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आगाज, राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आगाज, राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने विधानसभा में विधायकों के सामने हरियाणा की खट्टर सरकार के भविष्य का रोडमैप पेश किया। सोलंकी ने बजट सत्र का आगाज करते हुए अपने अभिभाषण में सरकार केकार्यकाल का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने रिकॉर्ड महज 16 मिनट में पूरा अभिभाषण पढ़ डाला। सोलंकी ने सरकार की पूर्व की योजनाओं पर मुहर तो लगाई ही, दो दर्जन से अधिक नई योजनाओं का जिक्र भी किया।
राज्यपाल ने 36 पेज के अभिभाषण में छह पन्नों के बाद आखिरी पन्ने को पढ़ते हुए मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि आने वाले समय में सरकार की मुख्य प्राथमिकता ग्रामीण विकास, शहरी आधारभूत संरचना, निवेश व आईटी सेक्टर रहेगा। राज्यपाल ने सरकार की ओर से निवेश को बढ़ावा देकर रोजगार सृजित करने व आईटी टूल का व्यापक इस्तेमाल कर लोगों कोविभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
24 घंटे बिजली आपूर्ति, औद्योगिकीकरण को बढ़ावा, युवाओं का कौशल विकास और किसानों की आय बढ़ाने का वादा भी उन्होंने ने सरकार की तरफ से किया। कहा कि सरकार स्टेट रेजीडेंट डाटा बेस तैयार करने के लिए जनसेवा सर्वेक्षण भी कराएगी। साथ ही स्ट्रीट वेंर्ड्स नियम अधिसूचित किए जाएंगे। दीर्घावधि बिजली सुरक्षा के लिए झारखंड में 102 मिलियन टन की कल्यापुर-बादलपाड़ा कोयला खदान को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

अभिभाषण की खास बातें
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
- केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से पंचकूला में 500 करोड़ रुपये से अखिल भारतीय आयुर्वेद एवं योग संस्थान का निर्माण
- झज्जर के गांव देवरखाना में 65.98 करोड़ रुपये में स्नातकोत्तर योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
- गांवों और शहरों में 24 घंटे बिजली देने पर जोर, अगले पांच वर्षों में 77 नए सब-स्टेशन बनेंगे
- 347 मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि और 1730 किमी लंबी अतिरिक्त ट्रांसमिशन लाइनें बिछेंगी
- डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत 350 गांवों में होगी वाई-फाई कनेक्टिविटी
- भिवानी के मौजूदा 300 बिस्तरों वाले अस्पताल को चिकित्सा महाविद्यालय बनाया जाएगा
- जींद में भी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव
- करनाल में बनेगा स्वास्थ्य विज्ञान का दूसरा विश्वविद्यालय, सात साल में पूरी होगी तीन हजार करोड़ की परियोजना।
- झज्जर के बाढ़सा में 710 बिस्तर वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की शुरुआत जुलाई 2018 में होगी
- जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को और अधिक दायित्व एवं भूमिकाएं
- 5,432 सिपाहियों और 380 उप-निरीक्षकों की भर्ती।

राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
- महिला पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए 1089 पद सृजित
- पूर्व सैनिकों, सैनिकों और अर्द्धसैन्य बलों के आश्रितों के लिए प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग।
- गुरुग्राम के कांकरौला में विश्वविद्यालय तथा कैथल के मूंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय
- कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, करनाल में केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का सेटेलाइट सेंटर
- झज्जर के गांव सिलानी कैशो में रणबीर सिंह राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान व रेवाड़ी में राव बीरेंद्र सिंह राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
- हिसार और पंचकूला में क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएं।
- करनाल, बावल, अंबाला शहर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस टर्मिनल।
- सभी रोडवेज बसों में जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग सिस्टम
- फसल अवशेष जलाने की रोकथाम तथा इसके प्रबंधन के लिए 303.15 करोड़ रुपये की कार्य योजना।
- स्वर्ण जयंती स्वस्थ बचपन, स्वर्ण जयंती नारी संरक्षण गृह, स्वर्ण जयंती बाल सुधार गृह तथा स्वर्ण जयंती महिला पुरस्कार योजनाएं शुरू होंगी।