फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly budget session second day, assembly adjourned due to rampage on jat protest

बजट सत्रः दूसरे दिन जाट आंदोलन को लेकर विस में बवाल, सदन करना पड़ा स्थगित

Tue, 28 Feb 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Feb 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly budget session second day, assembly adjourned due to rampage on jat protest
हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन जाट आंदोलन को लेकर बवाल हो गया। इसके चलते स्पीकर को आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करना पड़ा। वहीं स्पीकर कंवरपाल गुर्जर को मामला सुलझाने के लिए विपक्षी नेताओं को अपने चेंबर में बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, शून्य काल के दौरान इनेलो के अभय चौटाला ने जाट आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर गंभीर न होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की। काम रोक प्रस्ताव कांग्रेस के रघुबीर कादियान और जय प्रकाश की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन


स्पीकर ने  नियम 68 का हवाला देकर स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। स्पीकर ने कहा कि जाटों का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। इससे नाराज विपक्ष के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन स्थगित करना पड़ा और नेताओं को विचार विमर्श के लिए बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता लागू करे सरकार

haryana assembly budget session second day, assembly adjourned due to rampage on jat protest
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने जाट आरक्षण का मुद्दा उठाया। स्पीकर के रोकने के बावजूद चौटाला बोलते रहे। उन्होंने सरकार पर आंदोलन को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 22 फरवरी 2016 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुए समझौते को जल्दी लागू किया जाए। विवाद समय रहते नहीं सुलझाया गया तो असामाजिक तत्व बीते साल की घटनाओं की पुनरावृत्ति कर सकते हैं।

शर्मा के हुड्डा व चौटाला पर तंज के बाद नोकझोंक
संसदीय कार्यमंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने इसी दौरान चौटाला और पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने पिछले साल हिंसा की सदन में निंदा की थी। वर्तमान आंदोलन को भुनाने के लिए अब हुड्डा व चौटाला में होड़ लगी हुई है। उनके ये कहते ही इनेलो और कांग्रेस विधायक बिफर गए। जिससे माहौल गर्मा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक भी हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed