फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Ad Says Women In Veil Are Its Pride

बेटी बचाओ-बेटी छुपाओ क्योंकि हरियाणा सरकार को 'घूंघट' पसंद है!

Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Ad Says Women In Veil Are Its Pride
घूंघट पर घिरी सरकार
हरियाणा सरकार की कृषि संवाद पत्रिका के बैक पेज पर कैप्शन के साथ घूंघट में महिला का चित्र प्रकाशित करने पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष के इसे सरकार की पिछड़ेपन वाली सोच बताने पर बुधवार को मनोहर कैबिनेट के मंत्रियों को बचाव में आगे आना पड़ा। सरकार ने इस पर पीछे हटने के बजाय कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


संसदीय कार्य व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि घूंघट हरियाणा की संस्कृति का हिस्सा है, वी आर प्राउड ऑफ अवर कस्टम्स (हमें अपने रीति रिवाज पर मान है)। उनसे जीएसटी पर यहां आयोजित वर्कशाप के बाद ये सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इसमें पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वैसे यह अनिवार्य नहीं है कि घूंघट जरूर होना चाहिए। ऐसा हम नहीं मानते, लेकिन कुछ जगह प्रथा है और प्रथा के तौर पर अगर कोई खुद सहर्ष स्वीकार करता है तो ऐसे में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, न ही विवाद खड़ा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान'

Haryana Ad Says Women In Veil Are Its Pride
Haryana's praise of veil sparks row
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी पत्रकारों ने इस संबंध में सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे अभी देखा नहीं है, देखेंगे। सभी को कहीं भी आने-जाने और अपना पहनावा तय करने की स्वतंत्रता है।

रामबिलास शर्मा ने कहा कि 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने देश में नाम रोशन किया है और अब विश्व सुंदरी का खिताब भी लाएगी। हरियाणा की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जो कमाल किया है, वह शायद कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है तभी वेवजह मुद्दा बना रहे हैं। हरियाणा में कहीं भी जाएं तो साफ दिखाई देगा कि घूंघट हरियाणा की संस्कृति का हिस्सा है। किसी भी सरकारी समारोह की शुरुआत पंजाब के भंगड़ा-गिद्दा और हरियाणावी नृत्य से होती है, जिसमें संस्कृति की झलक दिखाई जाती है।

हमें अपनी संस्कृति पर मान है। विज ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। प्रदेश की बेटियां खेल समेत हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि ये तस्वीर कृषि संवाद में कैसे प्रकाशित हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

यहां से शुरू हुआ विवाद

Haryana Ad Says Women In Veil Are Its Pride
यहां से शुरू हुआ विवाद
हरियाणा सरकार की पत्रिका कृषि संवाद के एक अंक के बैक पेज पर महिला का घूंघट किए चित्र प्रकाशित हुआ है। इसके साथ घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान वाला कैप्शन भी प्रकाशित है।

यह बैक पेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे सरकार पर बरसों पुरानी घूंघट प्रथा को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष भी सरकार की सोच पर सवाल उठा रहा है। इसके बाद सरकार भी स्टैंड लेते हुए आगे आ गई है और देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रदेश की महिलाओं की सक्सेस स्टोरी की श्रंखला संवाद पत्रिका की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed